धुरंधर 3’ को लेकर तेज हुई चर्चाएं, डायरेक्टर आदित्य धर ने दिया बड़ा हिंट

Aditya Dhar On Dhurandhar 3: ‘धुरंधर के दूसरे पार्ट को लेकर खूब बज बना हुआ है. एडवांस बुकिंग ने यह अंदाजा दे दिया है कि फिल्म को रिलीज के बाद जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलने वाला है. इसी बीच डायरेकर आदित्य धर ने भी फैंस के नाम एक इमोशन मैसेज शेयर किया, जिसमें लोगों को पार्ट 3 के लिए हिंट नजर आ रहा है. जानिए आदित्य धर ने क्या कहा और क्या है वह हिंट?

Aditya Dhar On Dhurandhar 3: बॉलीवुड में जब भी कोई बड़ी फिल्म रिलीज होने वाली होती है, तो उससे पहले ही उसका माहौल बन जाता है. इन दिनों कुछ ऐसा ही माहौल धुरंधर: द रिवेंज को लेकर बना हुआ है, जहां फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. फिल्म की रिलीज से ठीक एक दिन पहले यानी आज डायरेक्टर आदित्य धर ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने दिसंबर 2025 में आई ‘धुरंधर’ की सक्सेस को याद करते हुए दर्शकों का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा कि लोगों ने सिर्फ फिल्म देखी नहीं, बल्कि उसे समझा, उसके हर छोटे डिटेल पर ध्यान दिया और उसे बार-बार अलग नजरिए से देखा. आदित्य धर ने इसे अपने करियर का सबसे खास अनुभव बताया और कहा कि दर्शकों के इसी प्यार ने उन्हें सीक्वल को और बेहतर बनाने की प्रेरणा दी.

मैसेज में लिखी दिल की बात

दरअसल, आज डायरेक्टर आदित्य धर ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, मेरे सबसे प्यारे, सबसे खास धुरंधर परिवार के नाम. 5 दिसंबर 2025 को धुरंधर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई. और उसके बाद आपने इसे सिर्फ देखा नहीं, आपने इसे जिया. आपने हर छोटी-सी बारीकी को महसूस किया, हर पल पर चर्चा की, इसे बार-बार देखा और ऐसी चीजें नोटिस कीं, जिनके बारे में मैंने भी नहीं सोचा था कि कोई ध्यान देगा.

फैंस से की इमोशनल अपील

इसके बाद आदित्य धर ने आगे लिखा, जब हम धुरंधर: द रिवेंज बनाने बैठे, तो हमें एक बात पूरी तरह साफ थी. हमें आपको चौंकाना है. हमें आपको वो एहसास देना है जिसकी आपने उम्मीद नहीं की थी. लेकिन इसके लिए हमें गहराई में उतरना पड़ा. ईमानदारी से कहूं, यह आसान नहीं था. लेकिन आपके लिए, हमने अपनी पूरी कोशिश की. हमने अपना दिल धुरंधर: द रिवेंज में लगा दिया है ताकि आप हर इमोशन को उसी तरह महसूस कर सकें. साथ ही उन्होंने फैंस से एक खास अपील भी की कि फिल्म के स्पॉइलर शेयर न करें, ताकि हर कोई थिएटर में जाकर इसका असली मजा ले सके.

एंड-क्रेडिट्स ने बढ़ाया सस्पेंस

इस पूरे नोट में एक लाइन ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा. आदित्य धर ने कहा कि दर्शक फिल्म खत्म होने के बाद भी सीट न छोड़ें और पूरे क्रेडिट्स तक बैठे रहें. बस, यहीं से फैंस के बीच कयासों का दौर शुरू हो गया. लोग मान रहे हैं कि फिल्म में पोस्ट-क्रेडिट सीन हो सकता है, जो धुरंधर 3 की ओर इशारा करेगा. सोशल मीडिया पर इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी हैं.

यह भी पढे़ं: रणवीर सिंह नहीं हैं असली ‘धुरंधर’, हीरोइन सारा अर्जुन ने किया बड़ा खुलासा

धुरंधर 2 का ट्रेलर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket Kumar

अनिकेत एक पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, हाइपरलोकल और ऑडियंस-फर्स्ट कंटेंट क्रिएशन का चार सालों से अधिक का एक्सपीरियंस है. उन्होंने बिहार की जमीनी राजनीति, ग्रामीण समाज, प्रशासनिक व्यवस्था, कृषि, शिक्षा, रोजगार, चुनाव, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर लगातार काम किया है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर एवं सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे बिहार स्पेशल समाचार, एक्सप्लेनर स्टोरी, ब्रेकिंग न्यूज और ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करते हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी पहचान ऐसे पत्रकार के रूप में बन रही है जो सिर्फ खबर नहीं लिखते, बल्कि उसके पीछे छिपे सामाजिक, राजनीतिक और मानवीय पहलुओं को भी पाठकों के सामने सरल भाषा में रखने का प्रयास करते हैं. उनकी लेखन शैली बोलचाल की हिंदी, तथ्यात्मक प्रस्तुति और डिजिटल पाठकों की जरूरतों के अनुरूप मानी जाती है. वे विशेष रूप से उन विषयों पर काम करते हैं जिनका सीधा प्रभाव आम लोगों के जीवन पर पड़ता है. प्रभात खबर में वर्तमान भूमिका अक्टूबर 2024 से प्रभात खबर की डिजिटल टीम का हिस्सा बनने के बाद अनिकेत बिहार की राजनीति, प्रशासन, सरकारी योजनाओं, मौसम, कृषि, रोजगार, पंचायत, शिक्षा और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए तैयार कर रहे हैं. साथ ही मुजफ्फरपुर यूनिट में डिजिटल आउटपुट टीम को लीड कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में विशेष जिम्मेदारी अनिकेत के करियर का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय प्रभात खबर का विशेष चुनावी अभियान "इलेक्शन एक्सप्रेस" रहा है. इस प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट के तहत उन्हें फील्ड रिपोर्टर के रूप में चुना गया, जहां उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान लगभग 50 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जमीनी रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने गांवों, कस्बों और शहरों में मतदाताओं से सीधे संवाद किया. महिलाओं, युवाओं, पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं, वरिष्ठ नागरिकों और समाज के वंचित वर्गों की राय को सामने लाने का काम किया. उन्होंने चौपालों, जनसंवाद कार्यक्रमों और सड़क किनारे होने वाली राजनीतिक बहसों का संचालन किया और चुनावी मुद्दों, स्थानीय समस्याओं और जनभावनाओं पर आधारित अनेक विशेष रिपोर्ट तैयार कीं. इस प्रोजेक्ट ने उन्हें पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, ग्राउंड जर्नलिज्म, जनसंवाद, डेटा आधारित विश्लेषण और तेजी से बदलते चुनावी माहौल को समझने का एक्सपीरियंस दिया. राजस्थान पत्रिका में चुनावी पत्रकारिता का अनुभव प्रभात खबर से पहले अनिकेत राजस्थान पत्रिका के डिजिटल वीडियो विभाग से जुड़े रहे. यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई. उनकी जिम्मेदारियों में वीडियो स्क्रिप्टिंग, फील्ड कोऑर्डिनेशन, रिसर्च और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट तैयार करना शामिल था. चुनावी माहौल में काम करने के दौरान उन्होंने मतदाताओं के मुद्दों, राजनीतिक रुझानों और स्थानीय जनभावनाओं को समझते हुए वीडियो और डिजिटल स्टोरीटेलिंग के माध्यम से उन्हें व्यापक दर्शकों तक पहुंचाया. न्यूजट्रैक में डिजिटल न्यूज ऑपरेशन अनिकेत ने न्यूजट्रैक में कंटेंट राइटर और सब एडिटर के रूप में भी कार्य किया. यहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, ट्रेंडिंग विषयों और नेशनल हैपनिंग पर तेज गति से काम किया. उनकी भूमिका में डिजिटल न्यूज लेखन, कंटेंट एडिटिंग, SEO ऑप्टिमाइजेशन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए समाचारों को तैयार करना शामिल था. अनिकेत की विशेषज्ञता कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में है: -राजनीतिक रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज - हाइपरलोकल और जिला स्तरीय पत्रकारिता - SEO आधारित डिजिटल न्यूज लेखन - Google Discover कंटेंट स्ट्रैटेजी - एक्सप्लेनर आर्टिकल - सोशल मीडिया कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन - ग्राउंड रिपोर्टिंग - वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल स्टोरीटेलिंग - AI टूल्स और डिजिटल कंटेंट वर्कफ्लो - यूट्यूब ऑप्टिमाइजेशन शिक्षा और उपलब्धियां अनिकेत ने University of Allahabad से मीडिया स्टडीज में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपने कौशल को मजबूत करने के लिए उन्होंने Instagram Marketing और WordPress SEO से जुड़े प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी हासिल किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और प्रदर्शन के लिए उन्हें विभिन्न संस्थानों में "स्टार ऑफ द मंथ" और "टारगेट अचीवर" जैसे अवॉर्ड भी प्राप्त हुए हैं. आज अनिकेत कुमार का फोकस ऐसी पत्रकारिता पर है जो जमीनी हकीकत और डिजिटल तकनीक के बीच संतुलन बनाकर पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और प्रभावशाली जानकारी पहुंचाए. बिहार की राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर उनकी लगातार नजर रहती है, और वे डिजिटल युग की जरूरतों के हिसाब से हिंदी पत्रकारिता को नए आयाम देने की दिशा में सक्रिय हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >