Adipurush Release Postponed: प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ हुई पोस्टपोन, अब इस दिन होगी रिलीज

साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ की रिलीज डेट 6 महीने के लिए टाल दी गई है. अब ये फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में हिट होगी. बता दें कि मेकर्स ने पहले इसकी रिलीज डेट 2023 की मकर संक्रांति रखा था.

साउथ सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है. ये फिल्म रामायण पर आधारित है. अब फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है. मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया है. पहले ये फिल्म अगले साल मकर संक्रांति पर रिलीज होने जा रही थी. ऐसे में अब आदिपुरुष अगले साल 16 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म में कृति सैनन, सैफ अली खान और सनी सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं. इसका निर्देशन ओम राउत ने किया है, जिन्होंने तानाजी: द अनसंग वॉरियर का भी निर्देशन किया है. फिल्म को 3डी और आईमैक्स में भी पेश किया जाएगा. भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार और राजेश नायर द्वारा बैंकरोल किया गया है. फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी.

प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ हुई पोस्टपोन

आदिपुरुष के निर्देशक ओम राउत ने खुलासा किया कि फिल्म अब 16 जून, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ऑफिशियल अनाउंसमेंट को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “आदिपुरुष एक फिल्म नहीं है, बल्कि प्रभु श्री राम के प्रति हमारी भक्ति और हमारी संस्कृति और इतिहास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व है… दर्शकों को एक संपूर्ण दृश्य अनुभव देने के लिए, हम फिल्म पर काम करने वाली टीमों को और समय देने की जरूरत है. आदिपुरुष अब 16 जून, 2023 को रिलीज होगी…हम एक ऐसी फिल्म बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिस पर भारत को गर्व होगा. आपका समर्थन, प्यार और आशीर्वाद ही हमें आगे बढ़ाता है.


आदिपुरुष टीजर को लेकर फैंस थे निराश

इससे पहले जब आदिपुरुष का टीजर लॉन्च हुआ था, तो कई फैंस फिल्म के वीएफएक्स से निराश थे. बता दें कि टीजर 2 अक्टूबर को अयोध्या में फैंस और मीडिया के बीच रिलीज किया गया था. फिल्म आदिपुरुष का वीएफएक्स और सीजीआइ हॉलीवुड के फिल्मों जैसा है. इसके वीएफएक्स पर फिल्म निर्माताओं ने लगभग 250 करोड़ रुपये खर्च किया है. 450 करोड़ से ज्यादा की लागत से बन रही फिल्म हिंदी, तेलुगू के अलावा तमिल, मलयालम, कन्नड़ जैसी अन्य भाषाओं में रिलीज किया जायेगा. यह फिल्म 12 जनवरी, 2023 को रिलीज होगी.

Also Read: Adipurush: विहिप ने किया ‘आदिपुरुष’ का विरोध, कहा- भगवान राम का ऐसा चित्रण करना हिंदू धर्म का मजाक…
ये है फिल्म की कहानी

फिल्म राघव (प्रभास) पर केंद्रित है, जो अपनी सेना के साथ लंका की यात्रा करता है, जिसमें लक्ष्मण और हनुमान शामिल होते हैं. ताकि उसकी पत्नी जानकी (कृति सनोन) को लंकेश (सैफ अली खान) के चंगुल से छुड़ाया जा सके, जिसने उसका अपहरण कर लिया था. भगवान राम की कथा को किसी काल या अवधि में समेटना संभव नहीं है. हम जब भी इसे देखते या पढ़ते हैं, तब ऐसा लगता ही नहीं है कि यह हजारों साल पूर्व की कहानी है. आज भी इसके चरित्र लोकप्रिय हैं. जिन लोगों को भी रामायण से प्रेरणा मिलती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >