सुशांत सिंह राजपूत की मौजूदगी Adah Sharma को घर में होती है फील, बोली- मुझे लगा है, लेकिन डर…

Adah Sharma On Sushant Singh Rajput: द केरल स्टोरी में अपनी भूमिका के लिए पॉपुलर अदा शर्मा को हाल ही में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मुंबई स्थित फ्लैट में रहने के बाद काफी ट्रोल किया गया. अब उन्होंने इसपर रिएक्ट किया है.

Adah Sharma On Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा मुंबई के उस अपार्टमेंट में रह रही हैं, जहां दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत जून 2020 में मृत पाए गए थे. अदा इस साल की शुरुआत में अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गईं और उनके इस कदम से विवाद खड़ा हो गया, कुछ लोगों ने उन पर प्रमोशन के लिए सुशांत का नाम इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. एक्ट्रेस को अक्सर अपने नए घर की फोटोज और वीडियोज शेयर करते देखा जाता है.

सुशांत सिंह राजपूत को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर क्या बोली अदा शर्मा

अदा शर्मा ने इंडिया टुडे संग बात करते हुए कहा, हर रिएक्शन पर जवाब देना संभव नहीं है. यह एक लोकतांत्रिक देश है, जहां लोग अपने विचार रखने के लिए स्वतंत्र हैं. उन्होंने कहा, “एक अभिनेता के रूप में, या यहां तक ​​कि एक व्यक्ति के रूप में, आप कही गई हर बात पर प्रतिक्रिया नहीं दे सकते. हम सभी को जीवन में करने के लिए बहुत सी चीजें हैं. साथ ही, यह एक आजाद देश है और हर किसी को अपनी राय रखने का अधिकार है.”

सुशांत के घर में अच्छे से बस गई हैं अदा शर्मा

अदा ने इस बात पर भी जोर दिया कि वह खुद के प्रति सच्ची हैं और अपनी पसंद को सही ठहराने की जरुरत महसूस नहीं करतीं. एक्ट्रेस ने सुशांत सिंह राजपूत के अपार्टमेंट को पॉजिटिव जगह बताया. उन्होंने बताया, “मैं वास्तव में घर में पूरी तरह से बस गई हूं और मुझे यह जगह बहुत पसंद है.”

क्या अदा शर्मा को सुशांत सिंह राजपूत की मौजूदगी होती है फील

अदा शर्मा से ये भी पूछा गया कि क्या उनको घर में सुशांत सिंह की मौजूदगी फील होती है या फिर कोई ऐसा वाक्या हुआ हो, जिससे उन्हें डर लगा हो. इसपर एक्ट्रेस ने कहा, “मुझे लगा है, लेकिन…सुशांत के बारे में ये सब क्यों जानना है, आप उनके काम को लेकर जानिये. वो कितने टैलेन्टेड थे और उन्होंने कितनी अच्छी फिल्मों में काम किया है. एक्ट्रेस ने कहा, मैं जहां भी जाती है, मुझसे ऐसे ही सवाल पूछे जाते हैं. मुझे लगता है कि डर के बारे में सवाल पूछना बिल्कुल सही नहीं है. अगर आप एक अच्छे इंसान है, तो कभी भी डरने की जरुरत नहीं है.

इस प्रोजेक्ट में नजर आएंगी अदा शर्मा

अदा शर्मा ने तेलुगु, तमिल और कन्नड़ सिनेमा सहित विभिन्न क्षेत्रीय फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है. उन्होंने पहली बार हॉरर फिल्म 1920 में अपने बॉलीवुड डेब्यू से फैंस का ध्यान आकर्षित किया, लेकिन सुदीप्तो सेन की द केरल स्टोरी में उनकी परफॉर्मेंस ने सबका दिल जीत लिया. अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो अदा अपकमिंग डिज्नी + हॉटस्टार सीरीज रीता सान्याल में अभिनय करने के लिए तैयार है, जहां वह एक वकील का किरदार निभाएंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >