Yash's Toxic Pre Event: हैदराबाद में 'Toxic' के इवेंट में बड़ा हादसा: मंच पर स्पीच देते-देते क्यों सन्न रह गए 'रॉकी भाई'?

हैदराबाद की मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी में यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' के प्री-रिलीज इवेंट में भारी साउंड सेटअप गिरने से भगदड़ मच गई. हादसे में दो छात्र घायल हो गए और एक युवती बेहोश हो गई. घटना के तुरंत बाद यश ने अपना भाषण रोककर स्थिति संभाली.

Toxic Pre- Release Event Accident: शनिवार रात हैदराबाद की मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी में फिल्म ‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान अचानक अफरा-तफरी मच गई. एक्टर यश जब छात्रों और फैंस को संबोधित कर रहे थे, तभी भीड़ के पास साउंड सिस्टम का भारी सेटअप गिर गया. इस हादसे में दो स्टूडेंट्स के घायल होने की खबर है, जबकि एक युवती के बेहोश होने की भी जानकारी सामने आई है.

Yash Pauses Speech After Sound Speaker Collapse: यश ने इवेंट स्पीच रोका 

इवेंट में यश को देखने के लिए बड़ी संख्या में छात्र और फैंस पहुंचे थे. कार्यक्रम के दौरान कुछ छात्र साउंड सिस्टम और दूसरे उपकरणों को सहारा देने वाले स्ट्रक्चर पर चढ़ गए. इसी दौरान भारी सेटअप भीड़ की तरफ गिर गया, जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया.

">

हादसा होते ही यश ने अपना भाषण रोक दिया और मंच से आयोजकों से स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से सावधानी बरतने की अपील भी की. यश को कहते हुए सुना गया,

“ध्यान से, क्या वहां सब ठीक है? प्लीज चेक करें.छात्रों, सावधान रहें.”

Yash Told Students to Be Safe: यश ने स्टूडेंट्स को सावधान रहने की सलाह दी 

इसके बाद यश ने कुछ और छात्रों को एक स्ट्रक्चर पर चढ़ा देखा तो उन्होंने उन्हें तुरंत नीचे उतरने के लिए कहा. उन्होंने मंच से छात्रों को सावधान करते हुए नीचे आने की अपील की. कुछ देर बाद उन्होंने दोबारा भीड़ का हाल पूछा और यह सुनिश्चित किया कि सभी लोग सुरक्षित हैं.

">

Yash Resume His Speech After Everything Resolved: यश ने सब कुछ ठीक होने के बाद स्पीच दी 

आर्गेनाइजर से स्थिति सामान्य होने की जानकारी मिलने के बाद यश ने अपना स्पीच फिर शुरू किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, घायल छात्रों को एम्बुलेंस की मदद से पास के अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, उनकी चोटों की गंभीरता के बारे में तत्काल कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई. हादसे के बाद एक युवती के बेहोश होने की भी खबर है.

What Happened in the Event: क्या हुआ था इवेंट में 

इवेंट में भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने पहले ही छात्रों से पीछे रहने और सावधानी बरतने की अपील की थी. इसके बावजूद कई लोग मंच के आसपास मौजूद रहे और कुछ छात्र वहां लगे स्ट्रक्चर पर भी चढ़ गए. इसी दौरान यह हादसा हुआ.

About Yash's Toxic: टॉक्सिक फिल्म के बारे में 

‘टॉक्सिक’ एक गैंगस्टर एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें यश मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया भी अहम किरदार निभा रही हैं. फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है, जबकि इसका संगीत चरण राज ने तैयार किया है. ‘टॉक्सिक’ को सेंसर बोर्ड से ‘A’ सर्टिफिकेट मिला है और फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

यह भी पढ़ें: Toxic Advance Booking: यश की टॉक्सिक ने मचाया गदर, रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस पर किया तगड़ा कलेक्शन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >