AbRam: ‘शाहरुख सर को सलाम बोलना’, पैपराजी के रिक्वेस्ट पर क्या बोले अबराम, रिएक्शन वायरल

शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम के एक वीडियो ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. वीडियो में अबराम बेहद प्यारे दिख रहे हैं. पैपराजी ने उनसे एक खास अनुरोध किया, जिसके बाद उनका क्या जवाब आया, ये आपको बताते हैं.

शाहरुख खान के छोटे लाडले अबराम बहुत क्यूट है और उसकी क्यूटनेस पर फैंस का दिल आ जाता है. अबराम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. रविवार को अबराम को पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया. स्टारकिड अपने कार में बैठे दिख रहे हैं और उन्हें पैपराजी मे घेरा रखा है. पैपराजी उन्हें बॉय कहते हैं और वो भी उन्हें जवाब में बॉय कहते हैं. इसके बाद पैपराजी ने अबराम से खास रिक्वेस्ट करते हुए कहते हैं, शाहरुख सर को सलाम बोलना. इस पर स्टारकिड हां में सिर हिलाते है. वीडियो में उनके इस क्यूट अंदाज पर यूजर्स का दिल आ गया. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, कितने रिस्पेक्ट से अबराम ने हां में सिर से हिलाया. एक यूजर ने लिखा, बहुत संस्कारी है अबराम. गौरतलब है कि अबराम, शाहरुख खान और गौरी खान का सबसे छोटा बेटा है, जिसका जन्म साल 2013 में हुआ था. वहीं, किंग खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो अगली बार एक्टर किंग में दिखेंगे. फिल्म में वह अपनी बेटी सुहाना खान के साथ काम कर रहे हैं. इसमें मुंज्या स्टार अभय वर्मा भी हैं.

Also Read- Baba Siddique Murder: अपने खास दोस्त को अंतिम विदाई देने क्यों नहीं पहुंचे शाहरुख खान? सामने आई शॉकिंग वजह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >