अभिषेक मल्हान और ‘नागिन’ के बीच नोकझोंक, बैटलग्राउंड 2 ने बनाया माहौल

Abhishek Malhan Controversy: अभिषेक मल्हान और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच नोकझोंक ने सोशल मीडिया का माहौल गर्म कर दिया है. ‘बैटलग्राउंड सीजन 2’ में दोनों साथ नजर आने वाले हैं. शो से पहले दोनों के बीच इस मजेदार नोकझोंक ने शो का रोमांच और बढ़ा दिया है. जानिए इस कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में…

Abhishek Malhan Controversy: रियलिटी शोज की दुनिया में इन दिनों एक नया मसाला देखने को मिल रहा है, जहां दोस्ती से ज्यादा तकरार सुर्खियां बटोर रही है. इसी बीच अभिषेक मल्हान और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच चल रही नोकझोंक ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. दरअसल, ‘बैटलग्राउंड’ के नए सीजन को लेकर चर्चा तेज है और इस बार शो की कमान अभिषेक मल्हान संभालते नजर आने वाले हैं. वहीं खबर है कि प्रियंका चाहर चौधरी भी इस शो में उनके साथ जुड़ रही हैं.

अभिषेक ने दिया मजेदार रिप्लाई

लेकिन शो शुरू होने से पहले ही दोनों के बीच हल्की-फुल्की तकरार देखने को मिल रही है. प्रियंका ने पहले अभिषेक को लेकर रोस्टिंग वाला कमेंट किया था, जिस पर अब अभिषेक ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया है. अभिषेक ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, “प्रियंका जी कह रही हैं कि रोस्ट करना आता होगा तो करेगा… मैंने कहा इच्छाधारी नागिन जी, ये इच्छा भी आपकी पूरी कर देंगे, आप बैटलग्राउंड में मिलिए.” 

दोनों की नोकझोंक ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

बताया जा रहा है कि ‘बैटलग्राउंड सीजन 2’ में प्रियंका, अभिषेक और राहुल चौधरी के साथ मेंटर की भूमिका में नजर आएंगी. वहीं दोनों स्टार्स की यह नोकझोंक भी शो के लिए एक्साइटमेंट बढ़ा रही है. अगर करियर की बात करें तो अभिषेक मल्हान ‘Bigg Boss OTT’ सीजन 2 में रनर-अप रह चुके हैं और यूट्यूब पर भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. वहीं प्रियंका चाहर चौधरी ‘Bigg Boss 16’ की टॉप फाइनलिस्ट रह चुकी हैं और इन दिनों ‘नागिन 7’ में नजर आ रही हैं.

यह भी पढ़ें: एक दिन, एक उम्र और एक ही जगह, आशा भोसले और लता दीदी के निधन में ये कैसा संयोग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >