Abdu Rozik को मिली सपनों की राजकुमारी, जानें कौन बनेगी उनकी दुल्हन, इस दिन करेंगे शादी

बिग बॉस 16 फेम अब्दु रोजिक 7 जुलाई को शादी करने जा रहे हैं. उन्होंने वीडियो पोस्ट कर कहा, मैंने एक ऐसी लड़की से प्यार करने का सपना देखा है जो मेरी रिस्पेक्ट करती है और मुझसे बहुत प्यार करती हूं.

रियलिटी शो बिग बॉस 16 फेम अब्दु रोजिक जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. जी हां, अब्दु को अपनी सपनों की राजकुमारी मिल गई है. उन्होंने ये खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर अपने चाहने वालों को बताया कि, उन्होंने अपने होने वाली वाइफ के लिए रिंग भी खरीद ली है. वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और यूजर्स उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दे रहे हैं.


अब्दु रोजिक को मिल गई अपने सपनों की राजकुमारी
अब्दु रोजिक ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में वो कैमरे के सामने बैठे दिख रहे हैं और उन्होंने व्हाइट शर्ट, ब्लैक ब्लेजर और मैचिंग पैंट पहना हुआ है. दोस्तों, आप जानते हैं कि मैं 20 साल का हूं और मैंने एक ऐसी लड़की से प्यार करने का सपना देखा है जो मेरी रिस्पेक्ट करती है और मुझसे बहुत प्यार करती हूं. मुझे वो लड़की मिल गई है. साथ ही उन्होंने बताया कि वो बहुत ही ज्यादा उत्साहित है. अब्दु ने फैंस को इंगेजमेंट रिंग भी दिखाई.

Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो में आसिम रियाज लगाएंगे जान की बाजी, इन दो नामों पर लगी मुहर

Anupama Spoiler: सुपरस्टार शेफ की विनर बनने के बाद अनुपमा बनी बिजनेसमैन, प्राइज मनी से खरीदेगी स्पाइस एंड चटनी रेस्टोरेंट को

Anupama Upcoming Twist: क्या अनुज से शादी करने से पहले श्रुति की हो जाएगी मौत, आध्या फिर से करने लगेगी अनुपमा से नफरत


अब्दु रोजिक इस लड़की संग 7 जुलाई को करेंगे शादी
अब्दु रोजिक ने वीडियो के कैप्शन में बताया कि वो 7 जुलाई को शादी करने जा रहे हैं. उनके पोस्ट पर एआर रहमान ने कमेंट कर लिखा, अमेंजिग न्यूज भाई, आपकी खुशी हमेशा बनी रहे. भगवान भला करे! राजीव आदतिया ने लिखा, बधाई हो. किली पॉल ने भी उन्हें बधाई दी. इसके अलावा कई यूजर्स ने उन्हें कमेंट बॉक्स में शुभकामानएं भेजी. वहीं, खलीज टाइम्स ने बताया कि अब्दु, 19 साल की अमीरा से शादी कर रहा है, जो शारजाह की अमीरात लड़की है. रिपोर्ट की मानें तो उस लड़की से अब्दु पिछले साल मिले थे.

MC Stan और Abdu Rozik की लड़ाई पर साजिद खान का आया रिएक्शन, कहा- दोस्त आमतौर पर आपस में…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >