आयुष शर्मा की बर्थडे पार्टी में सितारों का मेला, बोल्ड अवतार में पहुंची शहनाज गिल-पलक तिवारी

Ayush Sharma Birthday: आयुष शर्मा ने बीती रात अपना 32वां जन्मदिन मनाया. उनके बर्थडे पार्टी में कई स्टार्स ने शिरकत की. जहां सलमान खान डेंगू से ठीक होकर अपने जीजा की खुशी में शामिल होने पहुंचे थे. वहीं शहनाज गिल को भी स्पॉट किया गया.

Ayush Sharma Birthday Bash: आयुष शर्मा ने बीती दिनों अपना 32वां जन्मदिन मनाया. उनके बर्थडे पार्टी में स्टार्स का मेला लग गया. एक तरफ जहां सलमान खान डेंगू से ठीक होकर अपने जीजा की खुशी में शामिल होने पहुंचे थे. वहीं दूसरी तरफ कंगना रनौत, शहनाज गिल, अरबाज खान, चंकी पांडे, सोनाक्षी सिन्हा सहित कई अन्य स्टार्स को भी स्पॉट किया गया. सभी ने पार्टी में जमकर मस्ती की. अब पार्टी की इनसाइड फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है.

आयुष शर्मा के बर्थडे में स्टार्स का लगा मेला

फेमस फोटोग्रॉफर विरल भियानी ने इंस्टाग्राम पर पार्टी के वीडियोज शेयर किए है. वीडियोज में पलक तिवारी, नेहा शर्मा, मिजान जाफरी, वरुण शर्मा, मनीष मल्होत्रा ​​​​सहित कई स्टार्स को ग्लैमरस अवतार में स्पॉट किया गया. शहनाज गिल जहां ब्राउन कलर के जंपसूट पहनी हुई थी. वहीं पलक ने ब्रालेट टॉप में महफिल लूट ली. एक्ट्रेस का ये बोल्ड लुक चर्चा का विषय बना हुआ है. एक दूसरे वीडियो में, सलमान ने अपने जीजा के घर पहुंचने के बाद पैपराजी के सामने पोज दिया. भाईजान ने भी हाथ जोड़कर सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दी.

Also Read: प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती के साथ सेलिब्रेट की पहली दिवाली, व्हाइट लहंगे में बेहद क्यूट दिखी स्टारकिड
इस फिल्म में दिखेंगे सलमान खान

कंगना रनौत ने बेज हील्स के साथ स्लीवलेस रेड ड्रेस पहनी थी. इवेंट में शहनाज गिल ग्रे जैकेट के नीचे शीयर ब्लैक शर्ट, मैचिंग पैंट और ब्लैक शूज पहनकर पहुंची. एक्ट्रेस ने भी पैपराजी के सामने पोज दिया. वेन्यू में एंट्री करने के बाद शहनाज ने मनीष मल्होत्रा को गले भी लगाया. फैंस सलमान को किसी का भाई किसी की जान में देखेंगे, जो ईद 2023 पर रिलीज होने वाली है. इसे फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित एक एक्शन से भरपूर एंटरटेनर के रूप में पेश किया गया है और इसमें पूजा हेगड़े और वेंकटेश दग्गुबाती भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. शहनाज गिल और पलक तिवारी भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं. कैटरीना कैफ के साथ सलमान की फिल्म टाइगर 3 दिवाली 2023 पर रिलीज होगी. शहनाज आखिरी बार दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा के साथ ‘होंसला राख’ में नजर आई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >