Aashram 3: बॉबी देओल ने विलेन का रोल निभाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जीवन को बदलने से…

Aashram 3: बॉबी देओल हाल ही में आश्रम 3 में नजर आए. बाबा निराला बनकर एक बार फिर उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया. अब एक्टर ने विलेन का रोल निभाने पर चुप्पी तोड़ी है.

Aashram 3: बॉबी देओल इन-दिनों एक बदनाम आश्रम सीजन 3 पार्ट 2 की सफलता का आनंद ले रहे हैं. पहले रोमांटिक भूमिकाएं निभाने के बाद, अभिनेता ने पॉपुलर वेब सीरीज में नेगिटिव रोल प्ले किया है. बाबा निराला के रूप में दर्शकों ने उन्हें काफी ज्यादा पसंद किया. अब इसका श्रेय एक्टर ने प्रकाश झा को दिया.

विलेन का रोल निभाने पर क्या बोले बॉबी देओल

हाल ही में पीटीआई से बातचीत में बॉबी देओल ने खुलासा किया कि वह एक बार फिर इसी तरह विलेन की भूमिका निभाने चाहते हैं और ऐसे रोल्स की तलाश कर रहे हैं. बॉबी देओल, जिन्होंने रेस 3, लव हॉस्टल और कंगुवा में नकारात्मक भूमिकाएं निभाई हैं, ने स्वीकार किया कि खलनायक की भूमिका निभाना रोमांचक और चुनौतीपूर्ण दोनों है, लेकिन वह अलग-अलग टाइप के रोल करने के लिए उत्साहित हैं.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

बॉबी देओल ने प्रकाश झा को दिया धन्यवाद

बॉबी देओल ने आश्रम में बाबा निराला के किरदार के माध्यम से उनके प्रति लोगों की धारणा को बदलने के लिए फिल्म निर्माता प्रकाश झा को धन्यवाद दिया. एक्टर ने बताया कि नकारात्मक भूमिकाएं निभाने के बाद उनके करियर में किस तरह का मोड़ आया. उन्होंने कहा कि इस बदलाव ने उनके जीवन को बदल दिया है, क्योंकि लोगों ने उन्हें अलग तरह से समझना शुरू कर दिया. हालांकि, बॉबी ने यह भी स्वीका�� किया कि अब उन्हें एक बार फिर टाइपकास्टिंग का सामना करना पड़ रहा है.

मौजूदा प्रोजेक्ट्स को लेकर क्या बोले बॉबी देओल

अपने मौजूदा प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करते हुए, अभिनेता ने बताया कि वह जिन किरदारों को निभा रहे हैं, वे उनके कम्फर्ट जोन से परे हैं. शुरू में उन्हें ऐसे रोल्स लेने में झिझक महसूस हुई, क्योंकि इसके लिए उन्हें खुद को आगे बढ़ाने में काफी मेहनत करनी पड़ी. मोस्ट अवेटेड एक बदनाम आश्रम सीजन 3 पार्ट 2 का प्रीमियर 26 फरवरी, 2025 को अमेजन एमएक्स प्लेयर पर हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >