Aamir Khan और विनेश फोगाट की तसवीर देख फैंस पूछने लगे ये सवाल, बोले- लगता है दंगल 2…

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और रेसलर विनेश फोगाट की एक तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. फोटो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

Aamir Khan Video Call To Vinesh Phogat: आमिर खान हाल ही में रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट चैप्टर 2 में नजर आए थे. इस दौरान उन्होंने फिल्मों से रिटायरमेंट लेने से लेकर तीसरी शादी करने के सवालों पर जवाब दिया. वहीं, अब ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ और भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट की एक तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिसके बाद यूजर्स तसवीरों पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं.

रेसलर विनेश फोगाट को किस बॉलीवुड एक्टर ने वीडियो कॉल किया

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने विनेश फोगाट को कॉल किया. उन्होंने विनेश को ओलंपिक में उनके शानदार जर्नी के लिए बधाई दी. दोनों के वीडियो कॉल पर बात करते हुए तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

वीडियो कॉल में विनेश फोगाट के साथ और कौन दिखे

वीडियो कॉल की तसवीरें देखकर ऐसा लग रहा कि विनेश फोगाट, आमिर खान से बात करके काफी खुश थी. तसवीर में विनेश के साथ पूर्व रेसलर कृपा शंकर भी नजर आए. विनेश के चेहरे के एक्सप्रेशन देख उनकी खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है.

आमिर खान और विनेश फोगाट की तसवीरें देख फैंस क्या दे रहे रिएक्शन

फोटो में विनेश फोगाट और आमिर खान को देख कई यूजर्स ने कमेंट में पूछा, दंगल 2 आने वाला है. एक यूजर ने लिखा, कोई गुडन्यूज है क्या. फोटो वायरल हो रही है.

आमिर खान की दंगल कब रिलीज हुई थी

आमिर खान की दंगल की फिल्म दंगल साल 2016 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. मूवी एक स्पोर्ट्स ड्रामा है और नीतेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में आमिर के अलावा फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा, जायरा वसीम ने काम किया था. फिल्म की कहानी गीता फोगट और बबीता कुमारी पर बेस्ड है.

आमिर खान की अगली फिल्म कौन सी है

आमिर खान की अपकमिंग मूवी का नाम ‘सितारे जमीन पर’ है और ये फिल्म ‘तारे जमीन पर’ का सीक्वल है. मूवी सुपरहिट रही थी. ‘सितारे जमीन पर’ इस साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Also Read- Aamir Khan: रीना दत्ता, किरण राव के बाद अब क्या तीसरी शादी करने वाले हैं आमिर खान, बोले- 59 साल का हो गया हूं…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >