आमिर की बेटी Ira Khan ने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग शेयर किया रोमांटिक VIDEO, वायरल हो रहा स्टारकिड का ये पोस्ट

Ira Khan and Nupur Shikhare video : बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी आयरा खान (Ira Khan) सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपने पोस्ट शेयर करते रहती हैं. आयरा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ लाइव सेशन किया था, जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया यूजर्स के सवालों का कई जवाब दिया था. अब आयरा ने अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया हैं, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

आयरा खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद क्यूट और रोमांटिक वीडियो पोस्ट किया हैं. वीडियो में वो औऱ नुपुर शिखरे की साथ में काफी खुश दिख रहे है. अलग- अलग इंवेंट में ली गई दोनों की तसवीरों को मिलाकर आयरा ने ये मोंटाज वीडियो बनाया है. कभी पार्टी तो कभी वर्कआउट करते हुए इन दोनों की बहुत सारी अनसीन फोटोज है इस वीडियो में.

https://www.instagram.com/p/CPihu81jZ3j/

वीडियो शेयर कर कैप्शन में आयरा लिखती हैं, ‘तुम मेरे सहारा हो. #love #dreamboy #hashtags स्टूपिड लगते हैं. मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं क्यूटी.’ इस प्यारे से वीडियो पर फैंस अपना रिएक्शन दे रहे है. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, आप दोनों एक-दूसरे के लिए बने हो. एक यूजर ने लिखा, क्यूट वीडियो. कई यूजर्स इसपर हार्ट बनाकर कमेंट कर रहे है.

Also Read: VIDEO : सुहाना खान का अनसीन वीडियो वायरल, जस्टिन बीबर के सॉन्ग पर कुछ यूं दिया एक्सप्रेशन्स

गौरतलब है कि इस साल ही आयरा खान ने वैलेंटाइन डे से पहले प्रॉमिस डे के मौके पर नुपुर शिखरे से अपने प्यार का इजहार किया था. उन्होंने नुपुर संग अपनी कई सारी तसवीरें पोस्ट कर कैप्शन में लिखा था, तुम्हारे साथ और तुम्हारे लिए वादे करना मेरे लिए सम्मान की बात है. बता दें कि इससे पहले आयरा खान, मिशाल कृपलानी को डेट कर रही थी.

वहीं, कुछ समय पहले आयरा ने एक वीडियो पोस्ट कर बताया था कि, मुझे 19 साल की उम्र में स्लिप डिस्क की समस्या हुई और आज मैं 23 की हो गई हूं. मैं अभी भी वहां से बहुत दूर हूं, जहां मुझे होना चाहिए. मैं जिम में रोती थी इसलिए नहीं कि मैं फैट महसूस करती थी, बल्कि इसलिए क्योंकि मैं हिल भी नहीं पाती थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >