आमिर खान की बेटी Ira Khan की सगाई में सबसे ज्यादा कौन था खुश? अनसीन फोटोज में हुआ खुलासा

आमिर खान की लाडली आयरा खान ने अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ कुछ दिन पहले ही सगाई किया है. सगाई की तसवीरें धीरे-धीरे कर सामने आ रही है. आयरा ने लेटेस्ट तसवीरें पोस्ट की है.

आमिर खान की लाडली आयरा खान ने अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ कुछ दिन पहले ही सगाई किया है. सगाई में आयरा ने रेड गाउन पहना था, जिसमें वो बेहद हसीन लगी थी.

आयरा खान ने लेटेस्ट तसवीर शेयर किया है. तसवीरों के जरिए उन्होंने बताया कि उनकी सगाई में सबसे ज्यादा खुश कौन था. स्टारकिड ने बताया कि ये शख्स उनकी सास प्रीतम शिखरे थी.

आयरा ने तसवीरों के साथ कैप्शन में लिखा, क्या आप हमारी सगाई में सबसे खुश और सबसे मजेदार व्यक्ति से मिले हैं? फोटोज में नुपुर की मां काफी खुश दिख रही है. इसमें वो आमिर की एक्स वाइफ किरण राव के साथ पोज दे रही है.

इस फोटो में आयरा अपनी सास के साथ डांस करती दिख रही है. प्रीतम शिखरे के चेहरे खुशी साफ झलक रही है. पिंक बनारसी साड़ी में वो झूमती दिख रही है.

नुपुर अपने मां के साथ डांस करते दिख रहे है. ब्लैक कोट-पैंट में वो डैशिंग लग रहे है. बता दें कि कुछ महीने पहले ही नूपुर ने अपने घुटनों के बल बैठकर आयरा को प्रपोज किया था.

आयरा खान की सगाई में उनकी मां रीना, फातिमा सना शेख, जुनैद, इमरान खान नजर आए. इसमें आयरा की दादी भी शामिल हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >