संजय दत्त लेकर आ रहे आखिरी सवाल, 1.53 मिनट का टीजर रिलीज

Aakhri Sawal Teaser: संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का टीजर रिलीज हो गया है. यह फिल्म एक कॉलेज बहस से शुरू होकर राष्ट्रीय मुद्दे में बदलती हुई कहानी दिखाती है. संजय दत्त फिल्म में एक प्रोफेसर का किरदार निभा रहे हैं. जानिए कब रिलीज होगी फिल्म?

Aakhri Sawal Teaser: एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपने दमदार अंदाज़ के साथ लौट रहे हैं संजय दत्त. ‘धुरंधर’ और धुरंधर: द रिवेंज में चौधरी असलम के किरदार से धूम मचाने के बाद अब संजय दत्त अपनी नई फिल्म आखिरी सवाल को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है. 

प्रोफेसर के किरदार में संजय दत्त

मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी चक्रवर्ती भी इस फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म का निर्देशन मोहन वारंग ने किया है और कहानी एक बेहद संवेदनशील और विवादित मुद्दे के इर्द-गिर्द घूमती है. टीजर की शुरुआत में संजय दत्त प्रोफेसर गोपाल नाडकर्णी के किरदार में नजर आते हैं. उनका एक छात्र विक्की हेगड़े, RSS के इतिहास पर रिसर्च कर रहा होता है और कई तीखे सवाल उठाता है. इसी के बाद कॉलेज की बहस एक बड़े राष्ट्रीय मुद्दे का रूप ले लेती है. 

8 मई 2026 को रिलीज होगी फिल्म

फिल्म की कहानी एक ऐसे स्टूडेंट की है, जो अपने प्रोफेसर पर पक्षपात का आरोप लगाता है और देखते ही देखते यह मामला मीडिया और राजनीति की बहस में बदल जाता है. कॉलेज की एक छोटी बहस टीवी डिबेट और देशव्यापी चर्चा बन जाती है, जहां हर कोई अपनी राय देने लगता है. इस फिल्म में संजय दत्त और नमाशी के अलावा अमित साढ, समीर रेड्डी और नीतू चंद्रा भी नजर आएंगे. ‘आखिरी सवाल’ 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

यह भी पढ़ें: भूत बंगला की रिलीज डेट बदली, क्या धुरंधर 2 है वजह? जानिए सबकुछ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >