Aakhri Sawal Box Office: ‘आखिरी सवाल’ की कमाई में भारी गिरावट, चार दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर हुआ बंटाधार

Aakhri Sawal Box Office: संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है. चौथे दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली. जानिए अब तक का कुल कलेक्शन.

Aakhri Sawal Box Office Collection Day 4: संजय दत्त की नई फिल्म ‘आखिरी सवाल’ इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई है. यह एक पॉलिटिकल साइकोलॉजिकल ड्रामा फिल्म है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास कमाल करती नजर नहीं आ रही. थिएटर्स में पहले से कई बड़ी फिल्में चल रही हैं, जिसकी वजह से ‘आखिरी सवाल’ को दर्शकों का ज्यादा साथ नहीं मिल पा रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि फिल्म ने चौथे दिन कितनी कमाई की और अब तक इसका कुल कलेक्शन कितना पहुंचा है.

चौथे दिन कमाई में आई बड़ी गिरावट

फिल्म ने रिलीज के बाद वीकेंड पर काम चलाऊ कमाई की थी, लेकिन सोमवार आते ही इसकी रफ्तार और धीमी पड़ गई. Sacnilk की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने चौथे दिन भारत में सिर्फ 21 लाख रुपये की नेट कमाई की.

रविवार को फिल्म ने करीब 80 लाख रुपये कमाए थे, लेकिन सोमवार को कमाई में लगभग 74 प्रतिशत की भारी गिरावट देखने को मिली.

Aakhri sawal box office collection day 4, pc: sacnilk

शुरुआत से ही कमजोर रही फिल्म

फिल्म ने पहले दिन केवल 48 लाख रुपये के साथ ओपनिंग की थी. हालांकि वीकेंड में थोड़ी बढ़त देखने को मिली, लेकिन फिल्म उस रफ्तार को आगे जारी नहीं रख पाई.

अब तक फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन करीब 2.16 करोड़ रुपये हो चुका है. वहीं इंडिया ग्रॉस कलेक्शन लगभग 2.58 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

विदेशों में भी नहीं चला जादू

Aakhri sawal box office collection day 4, pc: sacnilk

सिर्फ भारत ही नहीं, विदेशों में भी फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर पाई. Sacnilk की ही रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने अब तक ओवरसीज मार्केट में करीब 40 लाख रुपये कमाए हैं.

इसके साथ ही फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन लगभग 2.98 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

रिलीज से पहले भी आई थी परेशानी

यह फिल्म पहले 8 मई 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड (CBFC) से सर्टिफिकेट मिलने में कुछ देरी हो गई. इस वजह से फिल्म को एक हफ्ते बाद यानी 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया.

फिल्म में नजर आए ये सितारे

फिल्म में संजय दत्त के अलावा अमित साध, समीरा रेड्डी, नीतू चंद्रा, त्रिधा चौधरी और मृणाल कुलकर्णी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.

यह भी पढ़ें: Peddi: राम चरण ने जाह्नवी कपूर को बताया ‘छुपा रुस्तम’, कहा- मुझसे 100 गुना बेहतर निकलीं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >