Mahi Vij से सड़क पर एक शख्स ने की बदतमीजी, एक्ट्रेस ने मांगी मुंबई पुलिस से मदद, जानें पूरा मामला

माही विज ने अपने ट्विटर पर एक क्लिप पोस्ट किया है, जिसमें एक गाड़ी का नंबर प्लेट दिख रहा है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि, एक शख्स ने मेरी कार को टक्कर मार दी. उसके बाद वो गाली-गलौज करने लगा.

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ को लेकर खबरें आ रही थी कि इसमें जय भानुशाली की पत्नी और एक्ट्रेस माही विज भाग लेंगी. लेकिन ऐसा नहीं है. हालांकि फैंस को उम्मीद थी कि वो उन्हें शो में देख पाएंगे. फिलहाल ऐसा होता नहीं दिख रहा है. इस बीच एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया कर बताया कि एक शख्स ने सड़क पर उनसे बदतमीजी की. उन्होंने मुंबई पुलिस से मदद मांगी है.

माही विज ने शेयर किया ये वीडियो

माही विज ने अपने ट्विटर पर एक छोटा सा क्लिप पोस्ट किया है, जिसमें एक गाड़ी का नंबर प्लेट दिख रहा है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि, एक शख्स ने मेरी कार को टक्कर मार दी. उसके बाद वो गाली-गलौज करने लगा और मुझे रेप की धमकी दी. साथ ही बताया कि, उसकी पत्नी भी आक्रामक हो गई थी और उसने बालो कि छोड़ दे इसको. बता दें कि कार के अन्दर उनकी बेटी भी थी.

https://twitter.com/VijMahhi/status/1522940843702702080
माही विज ने मांगी पुलिस से मदद

माही विज ने इस पोस्ट में मुंबई पुलिस को टैग कर लिखा, मुंबई पुलिस इस आदमी को खोजने में मदद करें जो हमारे लिए खतरा है. इस ट्वीट पर मुंबई पुलिस ने रिप्लाई करते हुए उन्हें लिखा कि, कृपया नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं. वहीं, एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, हे भगवान !! बर्दाश्त नहीं करो इसे !! इस बात को ऊपर तक उठाओ. आज हमारे आसपास क्या हो रहा है ?? इसका रिप्लाई करते हुए लिखा, तारा कार में थी मैं उसके लिए डर गई थी.

https://twitter.com/VijMahhi/status/1523153072737832960
माही विज बिग बॉस में आएंगी नजर?

बिग बॉस में एंट्री को लेकर माही विज ने कहा था, कभी ना मत कहो, लेकिन अभी के लिए ना है. मैं उसे छोड़ना नहीं चाहती, तारा वह बहुत छोटी है. बता दें कि पिछले साल बिग बॉस 15 में उनके पति जय भानुशाली नजर आए थे. वहीं, माही विज बालिका वधू, लागी तुझसे लगन जैसे शोज में नजर आ चुकी है.

Also Read: Bigg Boss 15: करण कुंद्रा हुए इमोशनल, तो जय भानुशाली पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, बोले- आपके ना होने से कोई…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >