रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय का 18 साल पुराना फोटो वायरल

मुंबई : रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन का एक पुरानी तसवीर इन दिनों सोशल साइट में वायरल हो गयी है. ज्ञात हो कि "ऐ दिल है मुश्किल’ रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन और रणबीर कपूर लीड रोल में हैं. 18 साल पुरानी तसवीर में रणबीर बेहद कम उम्र के […]

मुंबई : रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन का एक पुरानी तसवीर इन दिनों सोशल साइट में वायरल हो गयी है. ज्ञात हो कि "ऐ दिल है मुश्किल’ रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन और रणबीर कपूर लीड रोल में हैं. 18 साल पुरानी तसवीर में रणबीर बेहद कम उम्र के दिखाई पड़ रहे हैं. वहीं ऐश्वर्या राय ने उन दिनों अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. रणबीर एक टीनएजर थे और बॉलीवुड में एक्टिंग की दुनिया से कोसों दूर थे.

यह तसवीर उस वक्त ली गयी जब "आ अब लौट चले" फिल्म की शूटिंग चल रही थी. इस फिल्म की शूटिंग अमेरिका में हुई थी. रणबीर कपूर ने इस फिल्म में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया था. रणबीर ऐश्वर्या की तसवीर रूमी जाफरी ने शेयर की है. रूमी जाफरी ने लिखा है कि "यह तसवीर मैंने बहुत पहले यूएस में खीचीं है. जानना चाहता हू कि आप इसे कैसे पसंद कर रहे हैं. मेरी दुआ है फिल्म सुपरहिट है".

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >