जिंदगी और प्यार का जश्न है ‘बार बार देखो'' : करण जौहर

मुंबई: फिल्मकार करण जौहर ने कहा कि उनकी आगामी फिल्म ‘बार बार देखो’ प्यार और जीवन का जश्न मनाने वाली फिल्म है.नवोदित निर्देशक नित्या मेहरा फिल्म की निर्देशक हैं और रोमांटिक-ड्रामा फिल्म में कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य किरदारों में हैं. करण फिल्म के सह निर्माता हैं. फिल्म के निर्माताओं ने 1990 के दशक […]

मुंबई: फिल्मकार करण जौहर ने कहा कि उनकी आगामी फिल्म ‘बार बार देखो’ प्यार और जीवन का जश्न मनाने वाली फिल्म है.नवोदित निर्देशक नित्या मेहरा फिल्म की निर्देशक हैं और रोमांटिक-ड्रामा फिल्म में कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य किरदारों में हैं. करण फिल्म के सह निर्माता हैं.

फिल्म के निर्माताओं ने 1990 के दशक के प्रसिद्ध पंजाबी गाने ‘तेनू काला चश्मा जंचता वे’ का कॉपीराइट हासिल किया है और फिल्म में इसे नये रूप में पेश किया जाएगा. गाना 27 जुलाई को रिलीज किया जाएगा. करण को लगता है कि गाना फिल्म के जश्न भरे मूड को दर्शाता है.उन्होंने यहां एक बयान में कहा, ‘‘ ‘बार बार देखो’ जिंदगी और प्यार का जश्न है एवं हमें लगा कि गाना काफी अच्छे से इस मूड को दर्शाएगा. यह हमारे अभियान को शुरू करेगा और इसके बाद ट्रेलर जारी किया जाएगा.” फिल्म नौ सितंबर को रिलीज होगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >