VIDEO : बिपाशा की शादी में शामिल होना चाहते हैं उनके ‘एक्स ब्वॉयफ्रेंड्‌स’

मुंबई : बॉलीवुड की सेक्सी अदाकारा बिपाशा बासु 30 अप्रैल को अपने ब्वॉयफ्रेंड करण सिंह ग्रोवर से शादी करने वाली हैं. इस शादी को लेकर तैयारियां जारी है. इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि उनके पुराने ब्वॉयफ्रेंड डिनो मारियो और जॉन अब्राहम भी उनकी शादी में शामिल होना चाहते हैं . जॉन तो […]

मुंबई : बॉलीवुड की सेक्सी अदाकारा बिपाशा बासु 30 अप्रैल को अपने ब्वॉयफ्रेंड करण सिंह ग्रोवर से शादी करने वाली हैं. इस शादी को लेकर तैयारियां जारी है. इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि उनके पुराने ब्वॉयफ्रेंड डिनो मारियो और जॉन अब्राहम भी उनकी शादी में शामिल होना चाहते हैं . जॉन तो पत्नी के साथ उनकी शादी में जा जाकर उन्हें शुभकामनाएं देना चाहते हैं.

हालांकि बिपाशा ने उन्हें शादी का निमंत्रण नहीं दिया है, बावजूद इसके डिनो और जॉन उसकी शादी में जाना चाहते हैं. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिपाशा के अपने पुराने ब्वॉयफ्रेंड्‌स से नजदीकी संबंध हैं ब्रेकअप के बाद भी उनके बीच रिश्ता मधुर है. यही कारण है कि डिनो और जॉन उनकी शादी में शामिल होना चाहते हैं.
बिपाशा और करण के बीच डेटिंग की खबरें बहुत दिनों से आ रहीं थीं, लेकिन कुछ ही दिनों पहले दोनों ने शादी के खबर की पुष्टि की और बताया कि वे दोनों 30 अप्रैल को शादी कर रहे हैं. करण की यह तीसरी शादी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >