72nd National Film Awards 2026 Updates: फिल्म 'आर्टिकल 370' ने इस बार 'बेस्ट फीचर फिल्म' (Best Feature Film) का पुरस्कार अपने नाम किया है. इसके साथ ही, फिल्म में अपनी दमदार अदाकारी के लिए अभिनेत्री यामी गौतम को 'बेस्ट एक्ट्रेस इन ए लीडिंग रोल' (सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री) घोषित किया गया है.
नई दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए विजेताओं की घोषणा की. जाने-माने फिल्ममेकर जयराज की अगुवाई में 11 सदस्यों वाली जूरी ने 2024 में सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने 1 जानवरी 2024 और 31 दिसंबर 2024 के बीच सर्टिफाई किया. आप इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण PIB इंडिया के YouTube चैनल पर देख सकते हैं.
Yami Gautam Best Actress and Kartik Aaryan and Mammootty Won Best Actor Award: यामी गौतम सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, तो कार्तिक आर्यन और ममूटी बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
यामी गौतम ने फिल्म 'आर्टिकल 370' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता. कार्तिक आर्यन को 'चंदू चैंपियन' के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया. उन्होंने यह सम्मान 'ब्रह्मा युग्म' (मलयालम) के लिए ममूटी के साथ शेयर किया. 'आर्टिकल 370' को बेस्ट फ़ीचर फ़िल्म का अवॉर्ड भी मिला, जबकि 'श्रीकांत' ने बेस्ट हिंदी फ़िल्म का खिताब अपने नाम किया. वहीं, राजकुमार पेरियासामी को 'अमरन' (तमिल) के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला.
यहां देखें पूरी विनर लिस्ट 2026
बेस्ट एक्ट्रेस: यामी गौतम (Article 370)
बेस्ट फीचर फिल्म: आर्टिकल 370
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर: शाश्वत सचदेव (आर्टिकल 370)
बेस्ट एक्टर अवार्ड: कार्तिक आर्यन (चंदू चैम्पियन)
बेस्ट एक्टर: मामुटी (ब्रह्म युग्म)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर : संजय मिश्रा (भक्षक)
बेस्ट डायरेक्टर: राजकुमार पेरियासामी (आमरन )
बेस्ट डांस कोरियोग्राफी: आज की रात
बेस्ट एक्शन कोरियोग्राफी: महाराजा
बेस्ट मलयालम फिल्म: फेमिनीची फातिमा
बेस्ट कन्नड़ फिल्म : मिथ्या
बेस्ट तमिल फिल्म: रायण
बेस्ट फीचर फिल्म : कल्कि 2898 AD
शाहरुख को बेस्ट एक्टर और रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस : 71वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स में शाहरुख खान को फिल्म 'जवान' के लिए बेस्ट एक्टर मिला था. वही रानी मुखर्जी को 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला था. वही विक्रांत मेसी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने के बाद उन्हें '12 फैल' के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड मिला. यह भी पढ़े: National Film Awards 2025 Updates: शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, यहां देखें पूरी विनर लिस्ट
