...और छलक पड़े ''गुत्‍थी'' के आंसू, देखें वीडियो

लोकप्रिय टीवी शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ का आखिरी एपिसोड हाल ही में शूट किया गया. इस एपिसोड में शो के होस्‍ट कपिल शर्मा शो के सभी कलाकार बेहद भावुक नजर आये. वहीं ‘गुत्‍थी’ का किरदार निभानेवाले अभिनेता सुनील ग्रोवर अपने आंसुओं को रोक नहीं पाये. उन्‍हें देखकर बाकी कलाकार की आंखों में भी आंसू […]

लोकप्रिय टीवी शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ का आखिरी एपिसोड हाल ही में शूट किया गया. इस एपिसोड में शो के होस्‍ट कपिल शर्मा शो के सभी कलाकार बेहद भावुक नजर आये. वहीं ‘गुत्‍थी’ का किरदार निभानेवाले अभिनेता सुनील ग्रोवर अपने आंसुओं को रोक नहीं पाये. उन्‍हें देखकर बाकी कलाकार की आंखों में भी आंसू आ गये.

शो में जब गुत्‍थी को उनका गाना ‘फूल खिले है गुलशन-गुलशन’ गाने के लिए कहा गया तो उन्‍होंने गाने की कोशिश की लेकिन बाद में उन्‍होंने कहा कि वो गा नहीं पायेंगे. इस आखिरी एपिसोड में अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्‍म ‘एयरलिफ्ट’ के प्रमोशन को लेकर इस शो में नजर आये थे.

खबरों के अनुसार कपिल शर्मा स्‍टार प्‍लस के नये शो में दिखाई देंगे. फिलहाल इस शो के बारे में कोई जानकारी नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >