Friday Release Movies: नवरात्रि-दशहरा की छुट्टियों में मिलेगा जबरदस्त एंटरटेनमेंट, 7 फिल्में नहीं उठने देगी सीट से

Friday Release Movies: नवरात्रि और दशहरा की छुट्टियों में अगर आपका भीड़ में कोई पंडाल देखने का मन नहीं है, तो आज हम आपके लिए कुछ नई मूवीज की लिस्ट लेकर आए हैं, जिसे आप अपनी फैमिली के साथ थियेटर्स में एंजॉय कर सकते हैं.

Friday Release Movies: पूरे देश में नवरात्रि का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है. लोग छुट्टियों में अपने परिवार के साथ दुर्गा माता के पंडाल को देखने जाते हैं और मेला को एंजॉय करते हैं. अगर आप भी इस दशहरा और नवरात्रि को खास बनाना चाहते हैं, तो सिनेमाघरों में रिलीज हो रही इन 7 फिल्मों को फैमिली के साथ देखकर छुट्टियों को एंटरटेनिंग बना सकते हैं. लिस्ट में रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की ‘वेट्टैयन’ से लेकर आलिया भट्ट की ‘जिगर’ शामिल है.

वेट्टैयन: द हंटर

रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वेट्टैयन: द हंटर’ टीजे ग्नानवेल की ओर से निर्देशित एक अपकमिंग एक्शन ड्रामा फिल्म है. यह फिल्म 10 अक्टूबर को तमिल और तेलुगु समेत कई भाषाओं में रिलीज होगी. फिल्म में थलाइवा के अलावा अमिताभ बच्चन, मंजू वारियर, फहद फासिल और राणा दग्गुबाती जैसे कलाकार भी नजर आएंगे.

जिगरा

आलिया भट्ट और वेदांग रैना की आने वाली फिल्म ‘जिगरा’ न सिर्फ हिंदी भाषा में बल्कि तेलुगु में भी रिलीज होने वाली है. वासन बाला की ओर से निर्देशित यह फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी. ‘जिगरा’ की कहानी सत्या के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने भाई को जेल से छुड़ाने के मिशन पर निकलती है. फिल्म में मनोज पाहवा भी अहम भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म में आलिया न सिर्फ मुख्य भूमिका निभा रही हैं बल्कि वह इसकी निर्माता भी हैं.

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो

राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी स्टारर विक्की विद्या का वो वाला वीडियो भी 11 अक्टूबर को रिलीज होगी. बॉलीवुड फिल्म एक नवविवाहित जोड़े से संबंधित है, जो एक निजी सीडी खो देता है और यह घटना कैसे उनके जीवन को उलट-पुलट कर देती है.

श्री श्री श्री राजावरु

तेलुगू भाषा की आने वाली फिल्म ‘श्री श्री श्री श्री राजावरु’ को लेकर काफी समय से लोगों के बीच चर्चा बनी हुई है. यह फिल्म दशहरा के मौके पर 10 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है. मूवी तेलुगु सिनेमा में रजनीकांत की ‘वेट्टैयन’ से टकराएगी. सतीश वेगेस्ना की ओर निर्देशित यह एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म है.

विश्वम

श्रीनु वैतला की ओर निर्देशित अपकमिंग एक्शन-एडवेंचर फिल्म ‘विश्वम’ सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म निर्माता श्रीनु वैतला के साथ अभिनेता गोपीचंद की यह पहली फिल्म है. 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म में एक्शन और कॉमेडी एक साथ होगी.

मां नन्ना सुपरहीरो

‘मां नन्ना सुपरहीरो’ में सुधीर बाबू मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे. अभिलाष रेड्डी कंकारा की ओर निर्देशित यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने जीवन में दो पिताओं के साथ रहता है. अगर आप हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आपको 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में ‘मां नन्ना सुपरहीरो’ जरूर देखनी चाहिए.

मार्टिन

ध्रुव सरजा स्टारर ‘मार्टिन’ 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. एपी अर्जुन की ओर निर्देशित यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर है. फिल्म की कहानी मार्टिन के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो देश के लिए खतरा पैदा करने वाली बुरी ताकतों का सामना करने के लिए यात्रा पर निकलता है. फिल्म में ध्रुव सरजा के अलावा अन्वेषी जैन भी नजर आने वाली हैं.

Also Read- OTT This Week: अक्टूबर के पहले वीक में होगा फुल एंटरटेनमेंट, वीकेंड पर पॉपकॉर्न के साथ हो जाइए तैयार, लिस्ट

Also Read- Saripodhaa Sanivaaram OTT Release: नानी की एक्शन-थ्रिलर फिल्म इस दिन ओटीटी पर करेगी धमाका, नोट कर लें डेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >