किम करदाशियां ने दिया बेटे को जन्‍म

लॉस एंजिलिस : रियलिटी टीवी स्टार किम कारदाशियां औैर उनके गायक पति कान्ये वेस्ट फिर से माता पिता बन गए हैं. किम ने एक लड़के को जन्म दिया है. ‘कीपिंग अप विद दि कारदाशियंस’ स्टार ने शनिवार तडके लडके को जन्म दिया. उन्होंने खुद इसकी घोषणा की. किम की वेबसाइट पर घोषणा की गयी, ‘किम […]

लॉस एंजिलिस : रियलिटी टीवी स्टार किम कारदाशियां औैर उनके गायक पति कान्ये वेस्ट फिर से माता पिता बन गए हैं. किम ने एक लड़के को जन्म दिया है. ‘कीपिंग अप विद दि कारदाशियंस’ स्टार ने शनिवार तडके लडके को जन्म दिया. उन्होंने खुद इसकी घोषणा की.

किम की वेबसाइट पर घोषणा की गयी, ‘किम करदाशियां वेस्ट और उनके पति कान्ये वेस्ट ने आज सुबह अपने बेटे के आगमन का स्वागत किया. मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं.’ किम ने साथ ही ट्विटर पर अपनी, पति और नवजात शिशु की एक तस्वीर डालते हुए लिखा, ‘वह यहां है.’ किम ने इससे पहले जून, 2013 में अपने पहले बच्चे नॉर्थ वेस्ट को जन्म दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >