देशभक्ति फिल्में और सीरीज, फोटो - इंस्टाग्राम
आजादी के जज्बे को महसूस कराएंगी ये देशभक्ति फिल्में और सीरीज
स्वतंत्रता दिवस सिर्फ तिरंगा फहराने का दिन नहीं है, बल्कि उन वीर जवानों और गुमनाम नायकों को याद करने का भी मौका है जिन्होंने देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया. अगर आप इस खास मौके पर कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जो देशभक्ति, साहस और बलिदान की भावना से भर दे, तो ये फिल्में और वेब सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए.
ऑपरेशन सफेद सागर, फोटो- इंस्टाग्राम
ऑपरेशन सफेद सागर (Operation Safed Sagar)
सिद्धार्थ की 'ऑपरेशन सफेद सागर' भारतीय वायुसेना के उस ऐतिहासिक मिशन पर आधारित है, जिसे 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान अंजाम दिया गया था. यह कहानी उन बहादुर एयर वॉरियर्स की है जिन्होंने दुर्गम पहाड़ों और कठिन परिस्थितियों में दुश्मन के खिलाफ सफल अभियान चलाया. यह फिल्म आप नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देख सकते हैं
सैम बहादुर, फोटो- इंस्टाग्राम
राजी, फोटो- इंस्टाग्राम
राजी (Raazi)
आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' एक युवा भारतीय जासूस सहमत की कहानी है, जो देश की सुरक्षा के लिए पाकिस्तान में शादी कर खुफिया जानकारी जुटाने का जोखिम उठाती है. फिल्म दिखाती है कि देश की सेवा सिर्फ सीमा पर हथियार उठाकर ही नहीं, बल्कि कठिन और गुप्त मिशनों के जरिए भी की जाती है. यह फिल्म आप नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देख सकते हैं
अमरन, फोटो- इंस्टाग्राम
स्पेशल ऑप्स, फोटो- इंस्टाग्राम
स्पेशल ऑप्स (Special Ops)
के. के. मेनन स्टारर वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' भारतीय खुफिया एजेंसी के एक अधिकारी की कहानी है, जो वर्षों तक देश के दुश्मनों का पीछा करता है. सीरीज में आतंकवाद, जासूसी और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कई रोमांचक मिशन दिखाए गए हैं. इस थ्रिलर को आप डिज्नी हॉटस्टार (Disney Hotstar) पर देख सकते हैं.
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक, फोटो- इंस्टाग्राम
