नया गाना रिलीज करेंगे जस्टिन बीबर

लॉस एंजिलिस : मशहूर पॉप गायक जस्टिन बीबर अपने नये गाने ‘व्हाट डू यू मीन’ को 28 अगस्त को रिलीज करेंगे. ‘ऑन एयर विद रेयान सीक्रेस्ट’ पर 21 साल के बीबर ने कहा, ‘यह पहला एकल गाना वाकई गजब है. मैंने इस पर बहुत मेहनत की है.’ गाने के मुखडे के बाबत बीबर ने कहा,’ […]

लॉस एंजिलिस : मशहूर पॉप गायक जस्टिन बीबर अपने नये गाने ‘व्हाट डू यू मीन’ को 28 अगस्त को रिलीज करेंगे. ‘ऑन एयर विद रेयान सीक्रेस्ट’ पर 21 साल के बीबर ने कहा, ‘यह पहला एकल गाना वाकई गजब है. मैंने इस पर बहुत मेहनत की है.’

गाने के मुखडे के बाबत बीबर ने कहा,’ देखा जाए तो लडकियां अक्सर टाल-मटोल करती हैं. वो कहती कुछ हैं और उनका कहने का मतलब कुछ और ही होता है. तो वे जो मुझसे कह रही हैं, मैं उसका मतलब जानना चाहता हूं क्योंकि मुझे उसका मतलब नहीं पता है.’

बीबर अपने नए अल्बम पर काफी मेहनत कर रहे हैं और यह उन्हें खुद भी आसान नहीं लगता.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >