OTT पर मौजूद 5 सबसे महंगी वेब सीरीज, बनाने में लगे बड़े फिल्मों से भी ज्यादा पैसे, अभी लिस्ट देखकर करें एंजॉय

1 / 1
OTT पर मौजूद 5 सबसे महंगी वेब सीरीज, बनाने में लगे बड़े फिल्मों से भी ज्यादा पैसे, अभी लिस्ट देखकर करें एंजॉय
फुल स्क्रीन में देखें

Heeramandi

बेब सीरीज देखना लोगों को काफी पसंद है. ऐसे में क्या आपको पता है कि ऐसी कौन सी सीरीज है, जिससे बनाने में मेकर्स ने पानी की तरह पैसा बहाया है और ये काफी महंगे बजट में बनी. अगर नहीं तो आइये जानते हैं.

धीरे-धीरे ओटीटी प्लेटफॉर्म लोगों के बीच में अपनी जगह बनाने में सफल हो गया है. इसकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए निर्देशक और निर्माता भी पैसे खर्च करने में पीछे नहीं हट रहे हैं. अब वेब सीरीज की लागत बड़े फिल्मों से भी कई अधिक होने लगी है. आइए जानते हैं, उन वेब सीरीज के बारे में, जिसे बनाने में मेकर्स ने पानी की तरह पैसों को बहाया है.

‘रुद्र: द ऐज ऑफ डार्कनेस’
यह वेब सीरीज साल 2022 में रिलीज हुई थी. इसे बनाने के लिए मेकर्स ने करीब 200 करोड़ रुपए खर्च किए थे. जिसमें 21 करोड़ रुपए हर एपिसोड की लागत है. रुद्र, ब्रिटिश शो लूथर पर आधारित है.

Also Read- Mirzapur 3 का अगर कर रहे इंतजार, तो ये भौकाल मचाने वाली वेब सीरीज जरूर आएंगी पसंद, स्क्रीन से नहीं हटेगी नजर

Heeramandi

हीरामंडी: द डायमंड बाजार
यह वेब सीरीज हाल ही में रिलीज हुई है, जिसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है. इसका बजट 200 करोड़ रुपए का है. इसमें सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला , अदिति राव हैदरी, रिचा चड्ढा, शर्मिन सहगल मेहता और संजीदा शेख जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है.

Also Read- नहीं है ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन… तो अभी फ्री में देखें ये धांसू वेब सीरीज, पंचायत भी इसके आगे फेल

Sacred games

सेक्रेड गेम्स
इस वेब सीरीज को बनाने का बजट लगभग 100 करोड़ का है. इसके कुल दो सीजन है. यह एक क्राइम थ्रिलर है, जिसमें सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने लीड रोल में नजर आ रहे हैं.

मेड इन हेवन
अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली इस वेब सीरीज का बजट 100 करोड़ का है. इसकी कहानी दिल्ली के दो वेडिंग प्लानर पर आधारित है. इसके कुल 9 एपिसोड्स है.

The family man 3


द फैमिली मैन
इस वेब सीरीज के दोनों सीजन अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो रही है. इसे बनाने में लगभग 60 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं. इसमें अभिनेता मनोज बाजपेई ने श्रीकांत तिवारी की भूमिका निभाई है, जो की एक मध्यम परिवार का व्यक्ति है साथ ही सरकारी एजेंट भी है.‌ कहानी में दिखाया गया है कि कैसे श्रीकांत अपने प्रोफेशनल और निजी जीवन में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करता है.

Read Also- Maidaan OTT: अजय देवगन की मैदान इस जबरदस्त ट्विस्ट के साथ ओटीटी पर हुई रिलीज, वीकेंड बनेगा मजेदार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >