टूटने की बजाय मरना पसंद करुंगा : शाहरुख खान

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का कहना है कि वे दबाव में सबसे अच्छा काम करते हैं. शाहरुख ने यहां संवाददाताओं से कहा ,मैं महसूस करता हूं कि जब किसी प्रक्रार का दबाव नही होता है तो जीवन आलसी हो जाता है. जब आप कुछ नया करने की कोशिश करते हैं तो आप असफल […]

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का कहना है कि वे दबाव में सबसे अच्छा काम करते हैं. शाहरुख ने यहां संवाददाताओं से कहा ,मैं महसूस करता हूं कि जब किसी प्रक्रार का दबाव नही होता है तो जीवन आलसी हो जाता है. जब आप कुछ नया करने की कोशिश करते हैं तो आप असफल होते हैं…जब आप असफल होते हैं तो आपको बुरा लगता है..लेकिन आपको प्रयास जारी रखना है और दबाव में टूटना नही है.

शाहरुख ने कल रात लग्जरी घडी के ब्रांड टैग युअर के एक कार्यक्रम में बताया कि मेरे जीवन में कई बार बुरे क्षण आए जब मेरी स्थिति खराब हुई, लेकिन मैं कभी भी दबाव में नही टूटता. ऐसा हो सकता कि इसके कारण एक दिन मैं मर जाऊं लेकिन मैं दबाव में नही टूटूंगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >