कान्‍ये के लिए पियानो बजाना सीख रही हैं किम करदाशियां

लॉस एंजिलिस : रियेलिटी टीवी स्टार किम करदाशियां आजकल पियानो बजाना सीख रही हैं. उन्होंने अपने पति कान्ये वेस्ट के एक गीत को पियानो पर बजाना सीखकर उन्हें आश्चर्यचकित करने की योजना बनाई है. 34 वर्षीया करदाशियां ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के साथ यह खबर बांटी. उन्होंने लिखा, ‘ मैंने ऑस्कर के रेड कार्पेट […]

लॉस एंजिलिस : रियेलिटी टीवी स्टार किम करदाशियां आजकल पियानो बजाना सीख रही हैं. उन्होंने अपने पति कान्ये वेस्ट के एक गीत को पियानो पर बजाना सीखकर उन्हें आश्चर्यचकित करने की योजना बनाई है.

34 वर्षीया करदाशियां ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के साथ यह खबर बांटी. उन्होंने लिखा, ‘ मैंने ऑस्कर के रेड कार्पेट को देखने के लिए पियानो बजाना सीखने का काम समय से पूरा कर लिया.’ करदाशियां, कान्‍ये को यह सरप्राइज देना चाहती हैं. इसके बाद वे देखना चाहेंगी कि इस सरप्राइज के बाद कान्‍ये का क्‍या रियेक्‍शन होता है.

इसके कुछ ही देर बाद उन्होंने लिखा, ‘ मैं कान्ये के एक गाने को सीखकर उन्हें आश्चर्यचकित करने जा रही हूं. वह सोशल मीडिया पर शायद ही कभी मौजूद रहते हैं, इसलिए वह नहीं जान पाएंगे कि मैंने यह ट्वीट किया है.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >