जेनिफर लोपेज ने बदला कानूनी तौर पर अपना नाम, फिर हुई ''जेनिफर लोपेज''

लॉस एंजिलिस : जानीमानी पॉप स्टार जेनिफर लोपेज ने कानूनी तौर पर अपना नाम बदल लिया है और अब वह फिर जेनिफर लोपेज हो गयीं हैं. पिछले दस साल से इनका आधिकारिक नाम जेनिफर मुनीज था जो कि उन्होंने अपने पूर्व पति के नाम के आधार पर रखा था. 45 वर्षीया गायिका ने वर्ष 2004 […]

लॉस एंजिलिस : जानीमानी पॉप स्टार जेनिफर लोपेज ने कानूनी तौर पर अपना नाम बदल लिया है और अब वह फिर जेनिफर लोपेज हो गयीं हैं. पिछले दस साल से इनका आधिकारिक नाम जेनिफर मुनीज था जो कि उन्होंने अपने पूर्व पति के नाम के आधार पर रखा था.

45 वर्षीया गायिका ने वर्ष 2004 में मार्क एंथनी से शादी करने के बाद अपना उपनाम बदल लिया था. मार्क एंथनी का असली नाम मार्को मुनीज है.टीएमजे ऑनलाइन की खबर के अनुसार अदालत के दस्तावेजों से पता चलता है कि जेनिफर ने 31 दिसंबर को अपना नाम फिर बदल लिया. जेनिफर और मार्क वर्ष 2011 में एक दूसरे से अलग हो गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >