23 years of Dil Chahta Hai: जब सैफ अली खान ने इस कल्ट क्लासिक फिल्म को कर दिया था रिजेक्ट, फिर इस एक्ट्रेस के कहने पर एक्सेप्ट किया ऑफर

23 years of Dil Chahta Hai: फरहान अख्तर की निर्देशित फिल्म दिल चाहता है को आज पूरे 23 साल हो गए है. यह फिल्म दर्शकों की बिंज वॉच लिस्ट में आज भी शामिल है.

23 years of Dil Chahta Hai: फरहान अख्तर की निर्देशित साल 2001 की रोमांस-कॉमेडी फिल्म ‘दिल चाहता है’ को आज पूरे 23 साल हो गए हैं. यह फिल्म दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में से एक हैं. इस फिल्म से हमे दोस्ती और प्यार के असल मायने सीखने को मिलते हैं. फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फरहान अख्तर की इस कल्ट क्लासिक फिल्म के ऑफर को पहले सैफ अली खान ने रिजेक्ट कर दिया था. अगर नहीं तो आइए इस किस्से के बारे में हम आपको बताते हैं.

डिंपल कपाड़िया के सलाह पर हां कहा था

सैफ अली खान ने फिल्म में समीर का किरदार निभाया था, जिसका ब्रेकअप हो जाता है और वह गोआ ट्रिप पर अपने दोस्तों के साथ निकलता है. दरअसल, सैफ अली खान ने साल 2001 में निलोफर कुरैशी को एक इंटरव्यू दिया था. जिसमें उन्होंने बताया था कि उन्होंने पहले ‘दिल चाहता है’ का ऑफर किरदार को लेंथ की वजह से रिजेक्ट कर दिया था. उन्होंने इंटरव्यू में इस बारे में बताते हुए कहा कि, ‘मैंने फिल्म इसलिए रिजेक्ट कर दी थी, क्योंकि सेकेंड पार्ट में मेरे सीन बहुत ही कम थे. मैं मुश्किल से ही उसका हिस्सा था. तब डिंपल कपाड़िया से सलाह और जावेद अख्तर से आश्वासन मिला कि वह इसपर बात करेंगे.’ 

Also Read Saif Ali Khan के लिए फोटोग्राफर बनी करीना कपूर, फोटो शेयर कर पूछ लिया ये सवाल, वायरल हो रहा पोस्ट

Also Read Farhan Akhtar ने कन्फर्म की ये दो बड़ी फिल्में, डॉन 3 को लेकर किया बड़ा खुलासा

दिल चाहता है के सक्सेस से हैरान थे

सैफ अली खान ने आगे इंटरव्यू में यह भी बताया था कि वह ‘दिल चाहता है’ कि सक्सेस से हैरान थे. और तब उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि उनका किरदार कितना छोटा या बड़ा था, इससे बिल्कुल फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन वह इस बात को बखूबी जानते थे उनके किरदार समीर को भुलाया नहीं जा सकता है.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >