…अब हॉरर फिल्‍म बनाना चाहते हैं प्रभुदेवा

निर्देशक प्रभुदेवा अपनी अगली फिल्‍म से लोगों को डराने की सोच रहे हैं. प्रभुदेवा पहले से ही एक्शन और कॉमेडी फिल्‍में बनाने के लिए मशहूर हैं. लेकिन अब प्रभुदेवा अपना हाथ हॉरर फिल्में बनाने में आजमाना चाह रहे हैं. प्रभुदेवा फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म ‘एक्‍शन जैक्‍शन’ के प्रोमोशन में व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में अजय […]

निर्देशक प्रभुदेवा अपनी अगली फिल्‍म से लोगों को डराने की सोच रहे हैं. प्रभुदेवा पहले से ही एक्शन और कॉमेडी फिल्‍में बनाने के लिए मशहूर हैं. लेकिन अब प्रभुदेवा अपना हाथ हॉरर फिल्में बनाने में आजमाना चाह रहे हैं. प्रभुदेवा फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म ‘एक्‍शन जैक्‍शन’ के प्रोमोशन में व्‍यस्‍त हैं.

फिल्‍म में अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्‍हा मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्म में अजय देवगन के काम के बारे में प्रभूदेवा ने बताया कि उन्होंने फिल्‍म में बेहतरीन काम किया है. अजय देवगन की तारीफ करते हुए उन्‍होंने कहा कि ‘ अजय बहुत समर्पित और मेहनती अभिनेता हैं ‘. यह फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है.

अगली फिल्म के बारे में पूछे जाने पर प्रभूदेवा ने बताया कि ‘लोगों को डराना आसान नहीं है. इसलिए अगर कोई अच्‍छी पटकथा मिलती है तो मैं एक डरावनी फिल्‍म बनाना चाहूंगा.’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >