ससुराल गेंदा फूल और बालिका वधू जैसे टीवी शोज में काम कर चुके दिग्गज एक्टर सुधीर पांडे ने टेलीविजन इंडस्ट्री में लंबे समय तक काम करने और पेमेंट में देरी को लेकर अपनी राय रखी. उन्होंने बताया कि, आज भी उन्हें 14 से 18 घंटे तक काम करना पड़ता है. फिल्मों और टीवी इंडस्ट्री में 50 साल से ज्यादा समय बिताने के बाद उनका मानना है कि कलाकारों को काम करने के लिए बेहतर माहौल मिलना चाहिए और वह बॉलीवुड से कुछ और अच्छा डिर्जव करते हैं.
What Sudhir Pandey Said : क्या कहा सुधीर पांडेय ने ?
सुधीर पांडेय ने टेलीविजन इंडस्ट्री की पोल खोलते हुए कहा की, टेलीविजन में लीड एक्टर्स और साइड एक्टर्स दोनों को अलग तरीके से ट्रीट किया जाता है. उन्होंने बताया, फेमस और लीड एक्टर्स की मांगों को अक्सर गंभीरता से लिया जाता है, जबकि सपोर्टिंग एक्टर्स को अपनी फीस बढ़ाने की मांग करने पर कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने दावा किया कि अच्छे प्रदर्शन के बावजूद ऐसे कलाकारों को नजरअंदाज कर दिया जाता है और कभी-कभी उन्हें रिप्लेस कर दिया जाता है या उन्हें शो से बाहर कर दिया जाता है.
Sudhir Pandey on Films: सीरियल में कमिटमेंट के कारण नहीं हो पाता फिल्मों में काम
सिद्धार्थ कनन को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने एक्टर्स के साथ होने वाले भेदभाव और शोषण पर भी बात की और कहा कि, डेली सोप में काम करने वाले कलाकारों के लिए दूसरा प्रोजेक्ट करना मुश्किल हो जाता है. सीरियल के लिए कमिटमेंट होने के कारण वे फिल्मों में भी काम नहीं कर पाते. इसके अलावा, उन्हें शूटिंग की तारीखें पहले से तय नहीं मिलता और कभी भी काम के लिए बुला लिया जाता है. उनके अनुसार, प्राइवेट चैनलों और प्रोड्यूसर के कारण टेलीविजन इंडस्ट्री का माहौल खराब हो रहा है.
Sudhir Pandey Prominent Films: सुधीर को इन फिल्मों में देखा गया
सुधीर ने कई प्रोमिनेन्ट फिल्में की हैं जिसमे तीस मार खान, टॉयलेट-एक प्रेम कथा, मिशन रानीगंज और अग्निपथ शामिल है. सुधीर को हाल ही में फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी 2' में देखा गया था. इस फिल्म में अविनाश तिवारी और मेधा शंकर भी नजर आए थे. यह फिल्म 2020 में आई 'गिन्नी वेड्स सनी' की स्पिरिचुअल सीक्वल है, जिसमें विक्रांत मैसी और यामी गौतम मुख्य भूमिकाओं में थे.
