एमटीवी:मयंक गांधी और स्कारलेट रोज ने जीता ''स्पलिट्सविला 7'' का खिताब

मुंबई: जानेमाने अभिनेता मयंक गांधी और गोआ स्थित बिकनी माडल स्कारलेट रोज डेटिंग शो ‘स्पलिट्सविला 7’ के फिनाले में अभिशेक मलिक और खुशी भट को परास्त कर विजेता जोडी के रुप में उभरे हैं. सह-स्पर्धी राशि शर्मा के प्रति खुले आम स्नेह जताने वाले मयंक ने कहा कि इस जीत से उन्हें ज्यादा खुशी होती […]

मुंबई: जानेमाने अभिनेता मयंक गांधी और गोआ स्थित बिकनी माडल स्कारलेट रोज डेटिंग शो ‘स्पलिट्सविला 7’ के फिनाले में अभिशेक मलिक और खुशी भट को परास्त कर विजेता जोडी के रुप में उभरे हैं.

सह-स्पर्धी राशि शर्मा के प्रति खुले आम स्नेह जताने वाले मयंक ने कहा कि इस जीत से उन्हें ज्यादा खुशी होती अगर उनकी महबूबा उनके पहलू में होती.

जब मयंक से पूछा गया कि उसने स्कारलेट को क्यों पार्टनर चुना था तो उसने कहा,’घर में स्कारलेट की सबसे दोस्ती थी और इसलिए मैं जानता था कि उसका एक बडा वोट बैंक है और फाइनल में प्रतिस्पर्धा करने के लिए हमें वोटों की जरुरत थी.’

स्कारलेट ने कहा कि,’ जीत उसके लिए करिश्मा है क्योंकि उसने कभी उम्मीद नहीं की थी कि मयंक उसे चुनेगा.इस जीत से मैं बेहद खुश है.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >