Lata Mangeshkar Health Update: लता तार्इ की तबीयत कैसी है? परिवार ने कही यह बात…

मुंबई : हिंदी सिनेमा की विख्यात गायिका लता मंगेशकर की सेहत के बारे में उनकी भांजी ने सोमवार को बताया कि उनकी ‘सेहत में सुधार’ हो रहा है. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि मंगेशकर को अस्पताल से छुट्टी कब मिलेगी. उन्हें को 11 नवंबर को सांस लेने में दिक्कत के बाद आईसीयू में भर्ती […]

मुंबई : हिंदी सिनेमा की विख्यात गायिका लता मंगेशकर की सेहत के बारे में उनकी भांजी ने सोमवार को बताया कि उनकी ‘सेहत में सुधार’ हो रहा है.

हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि मंगेशकर को अस्पताल से छुट्टी कब मिलेगी. उन्हें को 11 नवंबर को सांस लेने में दिक्कत के बाद आईसीयू में भर्ती किया गया था और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था.

यह स्पष्ट नहीं है कि मंगेशकर अब भी आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं या नहीं. मंगेशकर की भांजी रचना शाह ने बताया, वह अच्छा कर रही हैं. हम खुश हैं.

जब उनसे अस्पताल से छुट्टी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, अस्पताल से छु्ट्टी अभी महत्वपूर्ण नहीं है, जरूरी यह है कि उनकी सेहत कितनी बेहतर हो रही है.

सात दशक के अपने लंबे करियर में मंगेशकर ने विभिन्न भाषाओं में 30,000 से ज्यादा गाने गाये हैं. उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया जा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >