Inshallah गयी ठंडे बस्ते में, लेकिन आलिया को भंसाली के साथ काम करने की अब भी उम्मीद

मुंबई: संजय लीला भंसाली की सलमान खान और आलिया भट्ट के साथ आने वाली फिल्म ‘इंशा अल्लाह’ बेशक पटरी से उतर गई हो लेकिन अभिनेत्री का कहना है कि वह मशहूर फिल्म निर्माता के साथ ‘बहुत जल्द’ काम करेंगी. आलिया ने पत्रकारों से कहा, मैं संजय लीला भंसाली और सलमान के साथ काम करने के […]

मुंबई: संजय लीला भंसाली की सलमान खान और आलिया भट्ट के साथ आने वाली फिल्म ‘इंशा अल्लाह’ बेशक पटरी से उतर गई हो लेकिन अभिनेत्री का कहना है कि वह मशहूर फिल्म निर्माता के साथ ‘बहुत जल्द’ काम करेंगी.

आलिया ने पत्रकारों से कहा, मैं संजय लीला भंसाली और सलमान के साथ काम करने के लिए बहुत उत्साहित थी. मेरा मानना है कि कई बार कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो आपके काबू से बाहर होती हैं.

अभिनेत्री ने 20वें आइफा अवार्ड्स में कहा, मैं आपको भरोसे के साथ कह सकती हूं कि मैं बहुत जल्द ही संजय लीला भंसाली के साथ काम करने जा रही हूं. आलिया अब ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘सड़क 2’ में दिखाई देंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >