डिमांड पर निर्भर होते हैं वेब मंच : गुल पनाग

मुंबई : अभिनेत्री गुल पनाग मानती हैं कि वेब मंच कलाकारों को अधिक आजादी देने वाले होते हैं क्योंकि यह दर्शकों की मांग पर निर्भर करते हैं. गुल के वेब कार्यक्रम अलग-अलग स्ट्रीमिंग मंचों पर रिलीज होने जा रहे हैं. वह अमेजन प्राइम की श्रृंखला ‘द फैमिली मैन’ में और फिर “पाताल लोक” में नजर […]

मुंबई : अभिनेत्री गुल पनाग मानती हैं कि वेब मंच कलाकारों को अधिक आजादी देने वाले होते हैं क्योंकि यह दर्शकों की मांग पर निर्भर करते हैं. गुल के वेब कार्यक्रम अलग-अलग स्ट्रीमिंग मंचों पर रिलीज होने जा रहे हैं. वह अमेजन प्राइम की श्रृंखला ‘द फैमिली मैन’ में और फिर “पाताल लोक” में नजर आएंगी. उनके अन्य वेब कार्यक्रमों में “पवन और पूजा” और “रंगबाज” शामिल है.

गुल ने कहा, “वेब मंचों के साथ हम भारत के सभी रंग सामने लेकर आ रहे हैं. मुख्यधारा के मंच इसे सीमित करते हैं और उन्हीं पहलुओं को सामने लाते हैं जो लोगों को और समाज के एक खास धड़े को स्वीकार्य होते हैं.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ इन मंचों के जरिए विभिन्न दर्शकों की पसंद का ख्याल रखने की कोशिश की जाती है जो टीवी नेटवर्क करने की कोशिश करते हैं. यह मांग और असल सब्सक्रिप्शन पर ज्यादा निर्भर करता है.”

वेब सीरिज “द फैमिली मैन” में गुल अभिनेता मनोज वाजपेयी के साथ एक खुफिया अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी. इसके अलावा गुल ‘‘बाइपास रोड” फिल्म में नील नितिन मुकेश के साथ नजर आएंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >