Judgemental Hai Kya के मेकर्स पर लगा चोरी का आरोप, जानें पूरा मामला

हाल ही में रिलीज हुई कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ पर नकल के आरोप लगे हैं. यूरोपीय आर्टिस्ट फ्लोरा बोर्सी ने फिल्म के निर्माताओं पर उनके पोस्टर की नकल करने का आरोप लगाया है. हंग्री की मशहूर फोटोग्राफर और विजुअल आर्टिस्ट फ्लोरा बोरसी ने सोशल मीडिया पर अपने फोटोग्राफ के […]

हाल ही में रिलीज हुई कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ पर नकल के आरोप लगे हैं. यूरोपीय आर्टिस्ट फ्लोरा बोर्सी ने फिल्म के निर्माताओं पर उनके पोस्टर की नकल करने का आरोप लगाया है.

हंग्री की मशहूर फोटोग्राफर और विजुअल आर्टिस्ट फ्लोरा बोरसी ने सोशल मीडिया पर अपने फोटोग्राफ के साथ फिल्म का पोस्टर लगाकर कोलाज शेयर कर लिखा- कोई समानता? उन्होंने मुझसे बात कर मेरी अनुमति भी नहीं ली… बड़ी कंपनियों द्वारा फ्रीलांस कलाकारों के काम की नकल करना शर्मनाक है.

आपको बताते चलें कि इससे पहले भी कई बड़ी भारतीय फिल्मों पर भी पोस्टर चोरी करने के आरोप लग चुके हैं. इनमें ‘बाहुबली’ से लेकर आमिर खान की ‘पीके’, ‘गजनी’ और शाहरुख खान की ‘रा-वन’ जैसी फिल्माें के नाम शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >