डिस्कवरी चैनल के मशहूर शो मैन वर्सेज वाइल्ड में नजर आएंगे पीएम मोदी, देखें पहली झलक

डिस्कवरी चैनल के मशहूर शो मैन वर्सेज वाइल्ड (Man vs Wild) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम के होस्ट बेयर ग्रिल्स के साथ नजर आने वाले हैं. कार्यक्रम 12 अगस्त को रात नौ बजे आना तय हुआ है. बेअर ग्रिल्स प्रधानमंत्री नरेंद्र को सर्वाइवल सिखाने जा रहे हैं. ट्विटर पर बेअर ग्रिल्स ने वीडियो पोस्ट कर […]

डिस्कवरी चैनल के मशहूर शो मैन वर्सेज वाइल्ड (Man vs Wild) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम के होस्ट बेयर ग्रिल्स के साथ नजर आने वाले हैं. कार्यक्रम 12 अगस्त को रात नौ बजे आना तय हुआ है. बेअर ग्रिल्स प्रधानमंत्री नरेंद्र को सर्वाइवल सिखाने जा रहे हैं. ट्विटर पर बेअर ग्रिल्स ने वीडियो पोस्ट कर ये जानकारी दी.

बेअर ग्रिल्स, टीवी स्क्रीन का एक जाना माना नाम है. वो आदमी जो जंगल में फंसे तो कुछ भी खा-पी सकता है. कहीं भी जा सकता है, कहीं भी कूद पड़ता है. जानवर के मल से पानी निकालने से लेकर मधुमक्खी के छत्ते का ईंधन बनाते उसे टीवी पर देखा गया है. मैन वर्सेज वाइल्ड टीजर के मुताबिक, कार्यक्रम में ग्रिल्स के साथ पीएम मोदी भारत में वन्य जीवों के संरक्षण के लिए हो रहे प्रयासों पर चर्चा करेंगे.

वीडियो को शेयर करते हुए बेयर ग्रिल्स ने लिखा, ‘180 देशों के लोगों को पीएम नरेंद्र मोदी का वो पक्ष देखने को मिलेगा जो लोग नहीं जानते हैं. पीएम मोदी के साथ मैन वर्सेज वाइल्ड शो डिस्कवरी चैनल पर 12 अगस्त को रात नौ बजे देखें. बेयर ग्रिल्स ने जो 45 सेंकेंड का वीडियो जारी किया है उसमें प्रधानमंत्री मोदी गाड़ी में दिखाई दे रहे हैं.

वहीं, वे शो के होस्ट से बातचीत भी करते दिख रहे हैँ. इस बीच प्रधानमंत्री मोदी और बेयर ग्रिल्स दोनों ही एक नाव पर बैठे भी दिख रहे हैं वीडियो में दोनों को हंसी मजाक करते हुए भी देखा जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >