12th Fail Prequel: एक बार फिर होगी जीरो से शुरुआत, इस दिन रिलीज होगा 12वीं फेल का प्रीक्वल

12th Fail Prequel: विक्रांत मैसी और मेधा शंकर स्टारर 12वीं फेल बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी ज्यादा प्यार मिला था. अब इसका प्रीक्वल बनने जा रहा है. निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने इसे कंफर्म किया.

12th Fail Prequel: विक्रांत मैसी और मेधा शंकर स्टारर 12वीं फेल साल 2023 की सबसे सफल फिल्मों में से एक है और इसे अभी भी दर्शकों और बॉलीवुड स्टार्स से खूब प्यार और सराहना मिलती है. विधु विनोद चोपड़ा की ओर से निर्देशित फिल्म आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और उनकी आईआरएस इंस्पेक्टर पत्नी श्रद्धा जोशी की प्रेरक कहानी बताती है. हाल ही में हुए आईफा अवॉर्ड्स 2024 में उन्हें 12वीं फेल के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला. इस उपलब्धि के बाद फिल्म निर्माता ने अनाउंस किया कि फिल्म का प्रीक्वल इस साल के अंत में रिलीज किया जाएगा.

12वीं फेल का प्रीक्वल कब होगा सिनेमाघरों में रिलीज

फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा अपनी पत्नी अनुपमा चोपड़ा के साथ IIFA अवार्ड्स 2024 में शामिल हुए, जहां उन्होंने अपनी अगली फिल्म की सरप्राइज अनाउंसमेंट की. उन्होंने खुलासा किया कि विक्रांत मैसी की फिल्म के प्रीक्वल का नाम जीरो से शुरुआत होगा, जो 13 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. डायरेक्टर ने यह भी बताया कि मूल कलाकार प्रीक्वल के लिए वापस आएंगे.

क्या 12वीं फेल को ऑस्कर में भेजेंगे विधु विनोद चोपड़ा

उन्होंने इस बात पर भी चर्चा कि क्या 12वीं फेल को वह ऑस्कर में भेजने की प्लानिंग कर रहे हैं या नहीं. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, ”मैं कोई अवॉर्ड फेलो नहीं हूं. मैं अपनी पत्नी अनुपमा की वजह से यहां IIFA अवार्ड्स में हूं. मेरे लिए सबसे असली पुरस्कार वह है जब आप एक फिल्म बनाते हैं और उसे देखने के बाद, आप या तो कह सकते हैं, ‘आह, मैंने इसे कर दिखाया, या स्वीकार करें कि बिल्कुल काम नहीं कर पाए.”

क्या है 12वीं फेल की कहानी

विधु विनोद चोपड़ा की ओर से निर्देशित, अनुराग पाठक की किताब पर आधारित 12वीं फेल, मनोज कुमार शर्मा की कहानी बताती है, जो अत्यधिक गरीबी से उठकर आईपीएस अधिकारी बने. फिल्म उनकी प्रेरणादायक यात्रा और उनकी सफलता में उनकी पत्नी, आईआरएस अधिकारी श्रद्धा जोशी की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालती है. 12वीं फेल डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग हो रही है.

Also Read- 12th Fail से लेकर Mohabbatein, तक इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में मनाई सिल्वर जुबली, OTT पर जरूर करें एंजॉय

Also Read- 12th Fail: विक्रांत मैसी ने 12वीं फेल के सीक्वल बनने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- फिल्म सफल होती है तो…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >