बांग्ला सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री नुसरत और मिमी ने ली लोकसभा में शपथ, देखें वीडियो

नयी दिल्ली : लोकसभा के लिए निर्वाचित तृणमूल कांग्रेस की दो सदस्यों नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती ने मंगलवार को सदन की सदस्यता की शपथ ली. ये दोनों बांग्ला सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री हैं. हाल ही में नुसरत की शादी हुई है जिस वजह से वह 17वीं लोकसभा के पहले और दूसरे दिन शपथ नहीं […]

नयी दिल्ली : लोकसभा के लिए निर्वाचित तृणमूल कांग्रेस की दो सदस्यों नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती ने मंगलवार को सदन की सदस्यता की शपथ ली. ये दोनों बांग्ला सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री हैं. हाल ही में नुसरत की शादी हुई है जिस वजह से वह 17वीं लोकसभा के पहले और दूसरे दिन शपथ नहीं ले सकी थीं.

VIDEO

खबरों के मुताबिक मिमी भी नुसरत की शादी को लेकर व्यस्त थीं जिस कारण वह भी शपथ नहीं ले पाईं थीं. सदन की कार्यवाही मंगलवार को आरंभ होने पर नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती ने शपथ ली.

गौरतलब है कि नुसरत पश्चिम बंगाल की बसीरहाट और मिमी जाधवपुर लोकसभा से निर्वाचित हुई हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >