नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ''बोले चूड़ियां'' में नजर आयेंगे अनुराग कश्यप

मुंबई : फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अभिनीत फिल्म ‘बोले चूड़ियां’ में काम करेंगे. इस फिल्म के जरिये शम्स नवाब सिद्दीकी निर्देशक के रूप में पदार्पण करेंगे. अनुराग ने एक बयान में कहा, मैं फिल्म कर रहा हूं और इस बारे में अभी बस यही जानता हूं. ऐसा पहली बार है जब नवाज […]

मुंबई : फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अभिनीत फिल्म ‘बोले चूड़ियां’ में काम करेंगे. इस फिल्म के जरिये शम्स नवाब सिद्दीकी निर्देशक के रूप में पदार्पण करेंगे.

अनुराग ने एक बयान में कहा, मैं फिल्म कर रहा हूं और इस बारे में अभी बस यही जानता हूं. ऐसा पहली बार है जब नवाज ने मुझे कुछ करने के लिए बुलाया है और मैं उन पर भरोसा करता हूं.

अनुराग और नवाजुद्दीन इससे पहले फिल्म ‘ब्लैक फ्राइडे’, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘रमन राघव 2.0’ और नेटफ्लिक्स ओरिजिनल की वेब सीरीज ‘सैक्रेड गेम्स’ में साथ काम कर चुके हैं.

बयान में कहा गया है कि ‘बोले चूड़ियां’ में नवाज एक जुनूनी आशिक का किरदार निभाएंगे और वह फिल्म के लिए तैयारियां पहले ही शुरू कर चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >