Bigg Boss 12 : श्रीसंत को लेकर ये क्‍या कह गये अनूप जलोटा, कहा- एक सीट बर्बाद

बिग बॉस 12 में पहला लग्‍जरी बजट सिंगल्‍स ने जीत लिया है. इस टास्‍क के बाद जोडियों और सिंगल्‍स में गहमा-गहमी देखने को मिल रही है जिससे घर का माहौल बदल चुका है. इस टास्‍क में जोडियों और सिंगल्‍स ने एकदूसरे को टॉर्चर करने में कोई कमी नहीं छोड़ी. इस टास्‍क में श्रीसंत ने हिस्‍सा […]

बिग बॉस 12 में पहला लग्‍जरी बजट सिंगल्‍स ने जीत लिया है. इस टास्‍क के बाद जोडियों और सिंगल्‍स में गहमा-गहमी देखने को मिल रही है जिससे घर का माहौल बदल चुका है. इस टास्‍क में जोडियों और सिंगल्‍स ने एकदूसरे को टॉर्चर करने में कोई कमी नहीं छोड़ी. इस टास्‍क में श्रीसंत ने हिस्‍सा नहीं लिया जिसकी वजह उनकी खराब तबीयत थी. लेकिन भजन सम्राट अनूप जलोटा ने उनके बारे में कुछ ऐसा कह दिया जिससे श्रीसंत के फैंस को जरूर बुरा लग सकता है.

दरअसल, श्रीसंत ने जब से शो में इंट्री की है तब से उन्‍हें ज्‍यादातर गुस्‍सा करते या फिर बात-बात पर झगड़ते दिखाया गया है. घर का पहला लग्‍जरी टास्‍क उनकी वजह से रद्द हो गया था.

अब घरवालों को समुद्री लुटेरे टास्‍क दिया गया था. इस टास्‍क में दोनों टीमों को एकदूसरे से गोल्‍डन रिंग हासिल करनी थी लेकिन दोनों ही टीमों ने 2-2 रिंग हासिल की. ऐसे में टास्‍क टाई हो गया. इसके बाद बिग बॉस ने टीम की कुर्सी पर बैठने की अवधि के आधार पर सिंगल टीम को विजेता घोषित कर दिया. टास्‍क के बाद कुछ घरवाले बात कर रहे थे.

अनूप जलोटा ने श्रीसंत के शो में आने को लेकर सवाल उठा दिये. इस दौरान अनूप जलोटा, जसलीन, रोशमी और सबा एकसाथ बैठे हुए थे. तभी उन्‍होंने कहा, आपलोगों को ऐसा नहीं लगता कि श्रीसंत की वजह से एक सीट बर्बाद हो गई है. तभी रोशमी क‍हती है कि वो सिर्फ यहां अपनी छवि सुधारने के लिए आये हैं. इसपर अनूप जलोटा ने कहा कि गुस्‍सा तो नाक पर रहता है.

जसलीन और रोशमी अनूप जलोटा की इस बात का समर्थन करती नजर आती हैं. फिलहाल यह देखना दिलचस्‍प होगा कि श्रीसंत अपने इस गुस्‍सैल रवैये के साथ कितने दिन घर में रह पाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >