नील नितिन मुकेश के घर आयी नन्ही परी

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश और उनकी पत्नी रुक्मिणी के घर एक नन्ही परी का आगमन हुआ. रुक्मिणी ने बेटी को जन्म दिया. यह इस दंपति का पहला बच्चा है. 36 वर्षीय अभिनेता ने ट्विटर पर यह खुशखबरी दी और साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम नुर्वी […]

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश और उनकी पत्नी रुक्मिणी के घर एक नन्ही परी का आगमन हुआ. रुक्मिणी ने बेटी को जन्म दिया. यह इस दंपति का पहला बच्चा है.

36 वर्षीय अभिनेता ने ट्विटर पर यह खुशखबरी दी और साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम नुर्वी रखा है. नील ने ट्वीट कर बताया, हमारी प्यारी बेटी नुर्वी के आगमन की खबर देते हुए रुक्मिणी और मुझे गर्व हो रहा है.

पूरा मुकेश परिवार प्रफुल्लित है. भगवान की कृपा से मां और बेटी दोनों सकुशल हैं. इस दंपति ने पिछले साल नौ फरवरी को शादी की थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >