इस सीरीयल को लेकर फूटा फैंस का गुस्‍सा, कहा- बंद कर देना चाहिये...

सीरीयल ‘सिलसिला बदलते रिश्‍तों का’ में जबरदस्‍त मोड़ देखने को मिल रहा है. एक्‍सट्रा मैरिटल अफेयर की कहनी बयां करता ये सीरीयल टीआरपी चार्ट्स की टॉप 10 लिस्‍ट में कभी-कभार इंट्री मार ही लेता है. दर्शक इस सीरीयल को पसंद करते आ रहे हैं लेकिन पिछले कुछ दिनों ऐसा हुआ कि दर्शक भड़क गये. बीते […]

सीरीयल ‘सिलसिला बदलते रिश्‍तों का’ में जबरदस्‍त मोड़ देखने को मिल रहा है. एक्‍सट्रा मैरिटल अफेयर की कहनी बयां करता ये सीरीयल टीआरपी चार्ट्स की टॉप 10 लिस्‍ट में कभी-कभार इंट्री मार ही लेता है. दर्शक इस सीरीयल को पसंद करते आ रहे हैं लेकिन पिछले कुछ दिनों ऐसा हुआ कि दर्शक भड़क गये. बीते दिनों ही इस सीरीयल में कुणाल और नजदीकियां दिखाई गई थी जिसके बाद फैंस का गुस्‍सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है.

दर्शक इस सीरीयल को बंद करने की मांग कर रहे हैं. हाल ही में दिखाया गया कि कुणाल अपने साले साहब की शादी छोड़कर अपनी बीवी मौली की दोस्‍त नंदिनी के घर चला जाता है.

घर में कुछ ऐसा होता है कि नंदिनी रुह कांप जाती है. जैसे ही कुणाल उसके घर पहुंचता है वह नंदिनी को संभाल लेता है. वह उसे यकीन दिलाता है कि वह पूरी तरह से सु‍रक्षित है. इसके बाद कुणाल और नंदिनी एकदूसरे के करीब आते हैं. कलर्स चैनल ने एक वीडियो साझा किया है जिसपर फैंस ने भड़ास निकाली है और इस शो को बंद करने की मांग की है.

एक यूजर ने लिखा,’ कृप्‍या इस शो को बंद कर दीजिये यह समाज को गलत संदेश दे रहा है.’ एक और यूजर ने लिखा, शो में ऐसा नहीं दिखाना चाहिये.’ बता दें कि इस सीरियल में शक्ति अरोड़ा, दृष्टि धामी और अदिति शर्मा मुख्‍य भूमिका में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >