Independence Day पर सारा अली खान का इंस्टाग्राम डेब्यू, आते ही छा गयीं

मुंबई : सारा अली खान ने आखिरकार सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों से नाता जोड़ ही लिया. अदाकारा ने स्वतंत्रता दिवस पर एक तस्वीर साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर कदम रखा. आधी तस्वीर में लेखक रवींद्र नाथ टैगोर नजर आ रहे हैं और आधी पर राष्ट्रगान लिखा है. सारा ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, […]

मुंबई : सारा अली खान ने आखिरकार सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों से नाता जोड़ ही लिया. अदाकारा ने स्वतंत्रता दिवस पर एक तस्वीर साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर कदम रखा.

आधी तस्वीर में लेखक रवींद्र नाथ टैगोर नजर आ रहे हैं और आधी पर राष्ट्रगान लिखा है. सारा ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं. मेरा भारत महान. भारतीय होने पर गर्व है.

इंस्टाग्राम पर एक घंटे के भीतर ही सारा के एक लाख 29 हजार फॉलोअर्स बन गए थे. सारा अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री अमृता सिंह की बेटी हैं.

करन जौहर ने ऐसे किया स्वागत –

वह इस साल अभिषेक कपूर की फिल्म ‘केदारनाथ’ से अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत करेंगी. इसके बाद वह अभिनेता रणवीर सिंह के साथ रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंबा’ में भी नजर आएंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >