VIDEO: बिहारी स्‍वैग स्‍वाति शर्मा ने ‘तेरा घाटा’ गाने में बिखेरा अपनी आवाज का जादू

रंजन सिन्‍हा गजेंद्र वर्मा के लिरिक्‍स ‘तेरा घाटा’ के फीमेल वाइस में बिहारी स्‍वैग यानी स्‍वाति शर्मा ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा है, जिसे लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं. इस गाने को स्‍वाति ने अपने ही यू-ट्यूब चैनल से रिलीज किया है. इसका मेल वर्जन यू-ट्यूब पर बेहद पॉपुलर हुआ था, जिसके […]

रंजन सिन्‍हा

गजेंद्र वर्मा के लिरिक्‍स ‘तेरा घाटा’ के फीमेल वाइस में बिहारी स्‍वैग यानी स्‍वाति शर्मा ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा है, जिसे लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं. इस गाने को स्‍वाति ने अपने ही यू-ट्यूब चैनल से रिलीज किया है. इसका मेल वर्जन यू-ट्यूब पर बेहद पॉपुलर हुआ था, जिसके बाद अब इसके फीमेल वर्जन में स्‍वाति शर्मा ने अपनी आवाज से इसे और भी खूबसूरत बना दिया है. इस बारे में स्‍वाति की मानें तो ‘तेरा घाटा’ सौंग यूथ के बीच काफी फेमस है और उन्‍हें भी इसके लिरिक्‍स पसंद है.

स्‍वाति का कहना है कि उन्‍हें इस गाने को करने में मजा आया. यह एक रोमांटिक सौंग है. होप सो कि यह श्रोताओं को भी पसंद आये.बता दें कि स्‍वाति इससे पहले बन्‍नो तेरा स्‍वैगर (तनु विड्स मनु रिटर्नस) से चर्चे में आई थी, जिसे पूरे देश ने पसंद किया था. उस गाने ने

स्‍वाति को इंडस्‍ट्री में एक पहचान दिलाई. इसके बाद उन्‍होंने अपने कई गानों से लोगों का ध्‍यान अपनी ओर आकर्षित किया. पिछले साल भी सनी लियोनी और अरबाज खान स्‍टारर फिल्‍म ‘तेरा इंतजार’ में ‘सेक्‍सी बार्बी गर्ल’ गाकर सुर्खियों में आ गई थी.और अब एक बार फिर से ‘तेरा घाटा’ कवर सौंग के फीमेल वर्जन को लेकर अपने फैंस का समाने आई हैं स्‍वाति.

स्‍वाति को अपने फैंस पर पूरा भरोसा है. स्‍वाति को उनके दिल में उतरने का तरीका मालूम है. इसलिए वे कभी उनका शुक्रिया अदा करना नहीं भूलती हैं. अब स्‍वाति को अपने इस नये गाने को लेकर भी फैंस से उम्‍मीदें हैं. वैसे यह गाना अभी से ही यू-ट्यूब पर काफी पसंद किया जाने लगा है.

गाने को लेकर स्‍वाति का कहना है कि यह हर यूथ को कनेक्‍ट करेगी. उनको पसंद आयेगी. इसके लिरिक्‍स ही इतने खूबसूरत हैं कि जो एक बार सुन ले वो बार – बार सुने बिना नहीं रह सकता है. यही वजह है कि इस गाने से मुझे काफी उम्‍मीदें हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >