”एडल्‍ट” वीडियो शेयर कर सुर्खियों में शिल्‍पा शिंदे, हीना खान ने साधा निशाना, जानें क्‍या है मामला …?

‘Bigg Boss 11’ की विनर शिल्‍पा शिंदे एक बार फिर सुर्खियों में हैं. लेकिन इसबार उनके चर्चा में आने का कारण उनका कोई आनेवाला प्रोजेक्‍ट नहीं बल्कि एक ‘एडल्‍ट’ तसवीर है जो उन्‍होंने सोशल मीडिया इंस्‍टाग्राम पर शेयर कर दी है. बिग बॉस हाउस में शिल्‍पा ने अपनी शानदार पर्सनैलिटी से दर्शकों का खूब दिल […]

‘Bigg Boss 11’ की विनर शिल्‍पा शिंदे एक बार फिर सुर्खियों में हैं. लेकिन इसबार उनके चर्चा में आने का कारण उनका कोई आनेवाला प्रोजेक्‍ट नहीं बल्कि एक ‘एडल्‍ट’ तसवीर है जो उन्‍होंने सोशल मीडिया इंस्‍टाग्राम पर शेयर कर दी है. बिग बॉस हाउस में शिल्‍पा ने अपनी शानदार पर्सनैलिटी से दर्शकों का खूब दिल जीता था. इस तसवीर को लेकर सोशल मीडिया में फैंस के बीच खींचतान जारी है. जानें पूरा मामला क्‍या है… ?

कुछ समय पहले शिल्‍पा को लेकर दावा किया जा रहा था कि एक एमएमएस में वह नजर आ रही हैं. उस अश्‍लील एमएमएस को लेकर सोशल मीडिया पर खूब हंगामा मचा था.

शिल्‍पा शिंदे ने उस वीडियो का पुरजोर विरोध किया था. इसके चलते फैंस शिल्‍पा के सपोर्ट में आगे आये थे. पिछले साल यह वीडियो खूब वायरल किया गया था. इसके बाद यह मामला शांत हो गया था. अब कुछ समय बाद फिर से शिल्‍पा का ये वीडियो वाला मामला सामने आ गया है.

दरअसल शिल्‍पा ने खुद इस वीडियो का एक स्‍क्रीन शॉर्ट लेकर इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट कर दिया है. शिल्‍पा ने इस तसवीर को शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा कि उन्‍हें ये किसी फैन ने भेजा है. शिल्‍पा इस स्‍क्रीन शॉर्ट के जरिये बताना चाहती हैं कि इस वीडियो स्‍क्रीन शॉर्ट में वह नहीं हैं. लेकिन उनका ये फोटो शेयर करना एक टॉपिक बन गया.

दरअसल, कई लोगों ने शिल्‍पा के इस स्‍क्रीन शॉर्ट पर आपत्ति जताई है कि शिल्‍पा का सोच-समझकर सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्‍ट करना चाहिए.

बिग बॉस में शिल्‍पा के साथ नजर आ चुकीं हीना खान ने ट्वीट किया,’ सैड, सोशल मीडिया एक ऐसा प्‍लेटफॉर्म है जिससे हम लाखों लोगों तक पहुंच सकते हैं सिर्फ एक ट्वीट के जरिये. हमें इसमें केयरफुल और जिम्‍मेदार रहना चाहिए. खासतौर पर ऐसे समय, असल जिंदगी कोई रियेलिटी शो नहीं है.’

वहीं इस मामले में हीना के ब्‍वॉयफ्रेंड ने शिल्‍पा को ट्विटर पर टैग करते हुए लिखा,’ आपके साथ जो भी हुआ वह अचानक हुआ. आपको इस मामले में बोलने का पूरा हक है. लेकिन मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि क्‍या आपके पास प्रुफ है कि वह जिस महिला का वीडियो आपने शेयर किया है वह यह भी चाहती थीं ? अगर वीडियो में दिख रही वह लड़की ढ़ोग कर रही है तो आप लीगली क्यों नहीं जातीं ? बजाय कि पोर्न को प्रमोट करने के. रिस्पॉन्सिबल सेलेब?’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >