दीपिका कक्‍कड़ से शादी के कुछ समय बाद साड़ी पहनते दिखे शोएब इब्राहिम, Video

टीवी अभिनेता शोएब इब्राहिम ने पिछले म‍हीने अपनी गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री दीपिका कक्‍कड़ से शादी की थी. शोएब से शादी के लिए दीपिका ने अपना धर्म बदला था जिसे लेकर उन्‍हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था. हालांकि ये कपल किसी की परवाह किये बिना अपनी मैरिड लाईफ इंज्‍वॉय कर रहा है. एकबार […]

टीवी अभिनेता शोएब इब्राहिम ने पिछले म‍हीने अपनी गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री दीपिका कक्‍कड़ से शादी की थी. शोएब से शादी के लिए दीपिका ने अपना धर्म बदला था जिसे लेकर उन्‍हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था. हालांकि ये कपल किसी की परवाह किये बिना अपनी मैरिड लाईफ इंज्‍वॉय कर रहा है. एकबार फिर शोएब लाइमलाइट में आ गये हैं.

शोएब ने शादी के बाद एक खूबसूरत सा वीडियो सोशल मीडिया इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट किया है. इस वीडियो में शोएब लाल रंग की साड़ी पहनते नजर आ रहे हैं और इस काम में उनकी पूरी टीम उनकी मदद कर रही है. ये वीडियो काफी मजेदार लग रहा है.

https://www.instagram.com/p/BggPuyGhF6V/

सोशल मीडिया पर शोएब के वीडियो को बेहद पसंद किया जा रहा है. वीडियो पोस्‍ट करते हुए शोएब ने लिखा,’ साड़ी पहनना जाल में फंस जाने जैसा है. सभी महिलाओं को सलाम.’ इस वीडियो को अबतक 2 लाख से ज्‍यादा व्‍यूज मिल चुके हैं.

वीडियो की बात करें तो शोएब इन दिनों ज़ी टीवी के शो ‘जीत गई तो पिया मोरे’ में वरुण का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं. शूटिंग के दौरान उन्हें साड़ी पहननी थी जिसका वीडियो अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है.

शोएब की पर्सनल लाईफ की बात करें तो उन्‍होंने पिछले महीने ‘ससुराल सिमर का’ की लीड एक्‍ट्रेस दीपिका कक्‍कड़ से शादी की थी. इसी शो के सेट पर दोनों की मुलाकात हुई थी. जिसके बाद शोएब और दीपिका की नजदीकियां बढ़ी और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >