माइकल जैक्सन की बायोपिक की रिलीज डेट फाइनल, इस दिन इंडिया में होगी एंट्री

Michael Jackson Biopic: माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘Michael’ की रिलीज डेट 24 अप्रैल तय की गई है. जाफर जैक्सन फिल्म में माइकल का किरदार निभाएंगे. बर्लिन स्क्रीनिंग में मिली तारीफों के बाद फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है और यह भारत में भी इसी दिन रिलीज होगी.

Michael Jackson Biopic: पॉप म्यूजिक के ‘किंग ऑफ पॉप’ Michael Jackson की जिंदगी पर बनी बहुप्रतीक्षित बायोपिक अब जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है. फिल्म का नाम ‘Michael’ रखा गया है और इसकी रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिससे दुनियाभर के फैंस में उत्साह बढ़ गया है.

जाफर जैक्सन निभाएंगे माइकल जैक्सन का किरदार

इस फिल्म में माइकल जैक्सन का किरदार उनके ही भतीजे Jaafar Jackson निभा रहे हैं. उनकी कास्टिंग के बाद से ही यह फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है. कुछ समय पहले रिलीज हुए टीजर ने भी दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर दी थी.

24 अप्रैल को होगी ग्लोबल रिलीज, इंडिया में भी इसी दिन रिलीज

फिल्म ‘Michael’ को 24 अप्रैल को दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा. भारत में भी यह फिल्म इसी तारीख को सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी. खास बात यह है कि इसे 2D, MX4D, ICE, IMAX 2D, Dolby Cinema 2D, Screen X और 4DX जैसे कई फॉर्मेट्स में रिलीज किया जाएगा, जिससे दर्शकों को शानदार सिनेमैटिक अनुभव मिलेगा.

बर्लिन स्क्रीनिंग में मिली शानदार प्रतिक्रिया

फिल्म की आधिकारिक रिलीज से पहले इसे 10 अप्रैल को बर्लिन में विशेष स्क्रीनिंग के दौरान दिखाया गया. शुरुआती रिएक्शन बेहद सकारात्मक रहे हैं और दर्शकों ने फिल्म की कहानी और प्रस्तुति की जमकर सराहना की है. इससे फिल्म को लेकर उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं.

माइकल की जिंदगी के अनसुने पहलू आएंगे सामने

फिल्म ‘Michael’ में माइकल जैक्सन के जीवन के हर चरण को दिखाने की कोशिश की गई है- उनकी सफलता, संघर्ष और विवादों तक. माना जा रहा है कि फिल्म में उनके जीवन से जुड़े कुछ ऐसे पहलू भी सामने आएंगे, जो अब तक दुनिया से छिपे हुए थे.

फैंस में बढ़ा उत्साह

माइकल जैक्सन की विरासत को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. अब देखना होगा कि यह बायोपिक दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है.

यह भी पढ़ें: तमन्ना से ब्रेकअप के बाद मिस्ट्री गर्ल संग दिखे विजय वर्मा, तस्वीरों ने मचाई हलचल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >