बंद हुआ ''द कपिल शर्मा शो'' : यह है कपिल के मन की बात...!

पहले सुनील ग्रोवर के साथ फ्लाइट में झगड़ा, फिर उनकेसाथ अन्य साथियों का ‘द कपिल शर्मा शो’ छोड़ना. उसके बाद एपिसोड्स कम होना, कपिल की तबियत बिगड़ना और लगातार शूटिंग कैंसिल होना. और अब ‘द कपिल शर्मा शो’ का फाइनली बंद होना. ये सारी घटनाएं एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं. इन सारे मामलों पर तरह-तरह […]

पहले सुनील ग्रोवर के साथ फ्लाइट में झगड़ा, फिर उनकेसाथ अन्य साथियों का ‘द कपिल शर्मा शो’ छोड़ना. उसके बाद एपिसोड्स कम होना, कपिल की तबियत बिगड़ना और लगातार शूटिंग कैंसिल होना. और अब ‘द कपिल शर्मा शो’ का फाइनली बंद होना. ये सारी घटनाएं एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं.

इन सारे मामलों पर तरह-तरह की कयास लगाये जा रहे थे और लोग अपनी समझ से बातें कर रहे थे. लेकिन इस पूरे घटनाक्रम पर कपिल शर्मा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

कपिल ने सुनील ग्रोवर के शो छोड़ने से लेकर शाहरुख और अजय देवगन के साथ शूटिंग कैंसिल करने को लेकर एक वेबसाइट को दिये गये इंटरव्यू में अपने मन की बात कह डाली है.

अपना शो बंद होने के बारे में कपिल ने कहा है, मैंने केवल एक ब्रेक लिया है. शो बंद नहीं किया है. मैं तनाव और कमजोरी का शिकार हूं. मैं कुछ दिनों के लिए आराम करूंगा.

इस स्टेज पर मैं अपनी सेहत को नजरअंदाज नहीं कर सकता. मेरी फिल्म फिरंगी होनेवाली है और आनेवाला शेड्यूल काफी हेक्टिक होने वाला है. मैं पूरी ताकत के साथ लौटूंगा. मैं चैनल का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने कोई दबाव बनाये बगैर मुझे इजाजत दी.

बताया जाता है कि कुछसमयतक नये एपिसोड्स शूट न करने का फैसला चैनल और कपिल ने मिलकर किया है. चैनल की आेर से आये एक बयान के अनुसार, कपिल के साथ हमारे (चैनल के) रिश्ते मायने रखते हैं. हम उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं.

जब वह पूरी तरह ठीक हो जायेंगे, हम फिर से शूटिंग शुरू करेंगे. बताया जाता है कि इस वीकेंड से रात 9 बजे ‘द ड्रामा कंपनी’ प्रसारित किया जायेगा, जबकि ‘द कपिल शर्मा शो’ के पुराने एपिसोड्स दर्शक 8 बजे से देख सकेंगे.

बहरहाल, कपिल कहते हैं कि वह दोबारा किसी सेलिब्रिटी को सेट पर बुलाकर इंतजार नहीं कराना चाहते हैं. सुनील ग्रोवर के साथ विवाद पर उन्होंने कहा, सुनील ग्रोवर के साथ फ्लाइट मेंहुए झगड़े का जिक्र मुझे अब नहीं करना.

उस बात को कई महीने गुजर चुके हैं. सुनील से मेरी हाल ही में बात हुई. वह जब चाहे शो में वापसी कर सकते हैं. फिलहाल वह अपने लाइव शो और दूसरे प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं. इन दिनों उनकी भी तबीयत कुछ ठीक नहीं चल रही है.

अजय देवगन और शाहरुख खान के साथ शूटिंग कैंसल होने के बारे में कपिल ने कहा, इन सुपरस्टार्स से ही मेरा शो बना है. मैं भला उनके साथ कुछ गलत कैसे कर सकता हूं?

अगर मैं अभी ब्रेक नहीं लेता और फिर से किसी स्टार के साथ शूटिंग कैंसिल करनीपड़ती,जिससे मेरे बारेमें और नकारात्मक खबरों को हवा मिलती.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >