फैंस का इंतजार खत्म हुआ और फाइनली टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस 11’ के प्रसारण की तारीख सामने आ गई है. 1 अक्टूबर से कलर्स चैनल पर यह शो प्रसारित होने जा रहा है. शो सोमवार से लेकर शुक्रवार तक रात 10 से 11 बजे तक और शनिवार और रविवार को रात 9 से 10 बजे प्रसारित होगा. फिलहाल बिग बॉस का घर लोनावाला में बनाया जा रहा है. इस घर में सभी कंटेंस्टेंट को चार महीने के लिए बंद कर दिया जायेगा. पिछले साल की तरह इस साल भी शो में सेलीब्रिटी के साथ-साथ आम आदमी कंटेस्टेंट होंगे. कहा जा रहा है कि शो में शामिल होनेवाले आम आदमी को कोई पैसा नहीं मिलेगा और वे अपने परिवार के साथ शो में आयेंगे. शो को इस बार भी सुपरस्टार सलमान खान ही होस्ट करेंगे.
सलमान खान और मौनी रॉय का प्रोमो इस साल के शो का थीम बतायेगा. दोनों स्टार्स ने टीजर की शूटिंग कर ली है जिसकी तसवीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. बताया जा रहा है कि इस बार दो घर होंगे. जहां प्रतिभागी जीतकर एक लग्जरी लाईफ जीत सकते हैं. कई सेलीब्रिटीज और आम आदिमियों को शो का हिस्सा बनने के लिए अप्रोच किया गया है. कुछ ने हामी भर दी है और कुछ के ‘हां’ का इंतजार किया जा रहा है. कुछ सेलीब्रिटीज के नाम सामने आ रहे हैं जिनमें से कुछ नाम ये है…
शिल्पा शिंदे: टीवी के पॉपुलर शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी का किरदार निभा चुकी शिल्पा शिंदे को शो में शामिल होने के लिए अप्रोच किया गया है. वे एक जानामाना चेहरा है और पिछले कुछ दिनों काफी सुर्खियों में रहा था. वे टीवी इंडस्ट्री के बारे में कई बार बड़े-बड़े खुलासे करती रहती हैं.
सना सईद: सुपरहिट फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में शाहरुख खान की प्यारी सी बेटी का किरदार निभा चुकीं सना सईद भी इस शो में नजर आ सकती हैं. उन्हें भी शो के लिए अप्रोच किया गया है.
अभिषेक मलिक: ‘स्पलिट्सविला’ और ‘डेयर टू डेट’ जैसे टीवी रियेलिटी शो में नजर आ चुके अभिषेक मलिक को भी बिग बॉस 11 में शामिल होने के लिए अप्रोच किया गया है. उन्हें रियेलिटी शोज में शामिल होने का एक्सपीरीयंस है, ऐसे में अगर ये स्मार्ट हंक शो में शामिल होते हैं तो शो में बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा.
पर्ल वी पुरी: मॉडल से एक्टर बने पर्ल को टीवी शो ‘फिर भी ना माने- बदतमीज दिल’, ‘सासू मां’ और ‘नागार्जुन’ सीरीयल के लिए जाना जाता है. वे अपनी को-स्टार संग रिलेशनशिप को लेकर भी हमेशा सुर्खियां बटोरते रहते हैं.
ढिंचैक पूजा: इंटरनेट सेंसेशन ढिंचैक पूजा पिछले काफी समय से सुर्खियां बटोर रही हैं. उनके गाने ‘सेल्फी मैंने ले ली यार’ और ‘दिलों का शूटर’ रिलीज होने के साथ ट्रेंड करने लगे थे. उनका भी एक नया रूप देखने को मिल सकता है.
